{"_id":"5affb10a4f1c1bd8408b683a","slug":"royal-challengers-bangalore-have-a-chance-to-get-entry-in-play-off-ipl-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL: आग के इन तीन दरियाओं को पार करने के बाद ही मिलेगा RCB को प्लेऑफ का टिकट, उम्मीद बाकी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL: आग के इन तीन दरियाओं को पार करने के बाद ही मिलेगा RCB को प्लेऑफ का टिकट, उम्मीद बाकी
Sat, 19 May 2018 10:43 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 19 May 2018 10:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
rcb
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विराट कोहली के नेतृत्व वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल की सबसे धमाकेदार टीम है, लेकिन पिछले दस सीजन में इस टीम के सिर एक बार भी कामयाबी का ताज नहीं सजा है। इस सीजन में भी आरसीबी की खराब शुरुआत की वजह से टीम के लिए प्लेऑफ में एंट्री करना अभी भी काफी मुश्किल है।
2 of 5
RCB
यदि आरसीबी को प्लेऑफ में एंट्री करनी है तो उसे राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ न सिर्फ अपना अगला व आखिरी मुकाबला जीतना होगा, बल्कि विपक्षी टीमों के लिए हार की दुआएं भी करनी होंगी। बता दें कि आरसीबी 13 में से छह मैच जीतकर प्वॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है।
3 of 5
kkr mumbai
दूसरा, कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस में से किसी एक टीम की हार आरसीबी के लिए प्लेऑफ की राह आसान बना सकती है। दोनों टीमें 13 में से छह मैच जीतकर क्रमश: तीसरे व चौथे पायदान पर है। हालांकि इस स्थिति में भी आरसीबी को अपना अगला मैच हर हाल में जीतन ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
RCBvKKR
इसके अलावा मान लीजिए अगर आरसीबी, मुंबई इंडियंस और केकेआर अपना अंतिम मुकाबला जीतने में कामयाब भी हो जाती है तो आरसीबी को राजस्थान रॉयल्स को भारी अंतर से हराना होगा, ताकि वह रन रेट के मामले में तीसरे या चौथे पायदान पर मौजूद टीमों से आगे निकल सके।
विज्ञापन
5 of 5
delhi daredevils
बता दें कि मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ है, जिसने पिछले मैच में ही चेन्नई सुपरकिंग्स को करारी मात दी है। वहीं केकेआर का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।