फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोहली के खराब प्रदर्शन पर निकली फैंस की खुन्नस, बोले 'पहले इश्क लड़ा लो बाद में फील्डिंग करना'

Sat, 19 May 2018 09:39 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 19 May 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
virat kohli trolls on social media after poor fielding against sunrisers hyderabad
विराट कोहली - फोटो : ipl

आईपीएल सीजन-11 में विराट कोहली के नेतृत्व वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने जबर्दस्त कमबैक किया है। गुरुवार को आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले में विराट की टीम ने एसआरएच को 13 रन से मात दी। हालांकि मैच के बाद आरसीबी के कप्तान विराट कोहली पर फैंस ने जमकर अपनी खुन्नस निकाली।

virat kohli trolls on social media after poor fielding against sunrisers hyderabad
विराट कोहली - फोटो : ipl

बता दें कि इस मैच के हीरो रहे एबी डीविलियर्स और मोइन अली की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर आरसीबी ने प्लेऑफ में जाने की अपनी चुनौती को जिंदा रखा है। बैंगलोर के लिए एबी डिविलियर्स ने बैंगलोर ने 219 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

virat kohli trolls on social media after poor fielding against sunrisers hyderabad
virat kohli

जबकि आरसीबी के कप्तान सिर्फ 11 गेंदों में 12 रन बनाकर क्रीज से चलते बने। डीविलियर्स ने इस मैच में एक बेहद शानदार कैच भी पकड़ा, जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हुई। वहीं कप्तान विराट कोहली ने इस मैच में कई आसान मौके हाथ से गंवाए, तो कई बाउंड्री को यूं ही जाने दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें फैंस की तीखी आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा।
 




 


इसके अलावा डीविलयर्स की प्रशंसा में भी कई फैंस ने ट्वीट किए
 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli trolls on social media after poor fielding against sunrisers hyderabad
Kane Williamson

बता दें कि 218 रन के स्कोर का पीछा करते हुए हैदराबाद के ओपनर एलेक्स हेल्स ने 38 रन की तेज पारी खेली। इसके बाद केन विलियमसन ने बता दिया वो क्यों इस समय दुनिया के सबसे अच्छे बल्लेबाजों में से एक है। हालांकी उनकी ये पारी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी। केन ने 81 रन की पारी खेली। वहीं उनके अलावा मनीष पाण्डेय ने भी अर्धशतक लगाया।

विज्ञापन
virat kohli trolls on social media after poor fielding against sunrisers hyderabad
rrvrcb

अब यदि आरसीबी को प्लेऑफ में एंट्री करनी है तो उसे अपने अगले मैच में राजस्थान रॉयल्स को हराना ही होगा। इसके अलावा दुआ करनी होगी कि कोलकाता नाइट राइडर्स या मुंबई इंडियंस में से कोई एक टीम अपना अगला और आखिरी मुकाबला गंवा दे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed