फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 5 खिलाड़ियों के दम पर नंबर-1 बनी धोनी की CSK, कोहली के 'विराट' RCB को पछाड़ा 

Thu, 26 Apr 2018 01:12 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 26 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
royal challengers bangalore vs chennai super kings ipl 2018 match 24 5 heroes of the match
सीएसके

चेन्नई सुपरकिंग्स ने बुधवार को रोमांचक मुकाबले में एमएस धोनी (70*) और अंबाती रायडू (82) के तूफानी पारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 5 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही सीएसके आईपीएल 2018 के 24वें मुकाबले में आरसीबी को हराकर इस लीग में अपनी पांचवीं जीत दर्ज की है। इसके साथ अंक तालिका में सीएसके 10 अंको के साथ पहले नंबर पर, जबकि आरसीबी 4 अंको के साथ छठे नंबर पर मौजूद है। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 205 रन बनाए। जिसके जवाब में सीएसके 2 गेंद शेष रहते ही 207 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। आइये जानते हैं आरसीबी पर सीएसके की इस रोमांचक जीत के पांच हीरो कौन हैंः-



 

एमएस धोनी

royal challengers bangalore vs chennai super kings ipl 2018 match 24 5 heroes of the match
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPLT20

चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने इस मुकाबले में रोमांचक और तूफानी पारी खेली। उन्होंने 34 गेंदों में 1 चौके और 7 छक्कों की मदद से 70 रन की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली। रायडू के साथ मिलकर धोनी ने 101 रन की साझेदारी की।

अंबाती रायडू

royal challengers bangalore vs chennai super kings ipl 2018 match 24 5 heroes of the match
अंबाती रायडू

सीएसके की तरफ से सलामी बल्लेबाज अंबाती रायडू ने इस मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने 53 गेंदो में 3 चौके और 8 छक्कों की मदद से 82 रन की धुआंधार पारी खेली। वह शुरु से ही विकेट पर टिके रहे। हालांकि, 18वें ओवर की अंतिम गेंद पर वह आउट हो गए। उमेश यादव ने डायरेक्ट थ्रो करके उन्हें रनआउट किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

शार्दुल ठाकुर

royal challengers bangalore vs chennai super kings ipl 2018 match 24 5 heroes of the match
शार्दुल ठाकुर

इस रोमांचक मुकाबले में शार्दुल ठाकुर ने शानदाप प्रदर्शन किया। उन्होंने आरसीबी को कप्तान विराट के रूप में पहला झटका देकर अपनी टीम को मजबूती प्रदान किया। विराट के अलावा उन्होंने मनदीप सिंह को भी जडेजा के हाथों कैच आउट कराया। उस मैच में ठाकुर ने 4 ओवर में 46 रन देकर दो महत्वपूर्ण विकेट झटके।

विज्ञापन

इमरान ताहिर

royal challengers bangalore vs chennai super kings ipl 2018 match 24 5 heroes of the match
इमरान ताहिर

इमरान ताहिर इस रोमांचक मुकाबले में अच्छे साबित हुए। उन्होंने एबी डीविलियर्स और कोरी एंडरसन जैसे धाकड़ बल्लेबाज का विकेट चटकाया। उन्होंने इस मैच में 4 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट लिए। इस मुकाबले में कप्तान धोनी ने उन्हें फाफ डु प्लेसिस की जगह टीम में शामिल किया।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed