सब्सक्राइब करें
CSK Inning
52/1 (4 ov)
Sanju Samson 16(11)*
Ayush Mhatre 25 (7)
Kolkata Knight Riders elected to bowl

'कोहली-रोहित से बेहतर थे सचिन-सौरव, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तब थे ज्यादा घातक तेज गेंदबाज'

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 23 Dec 2019 08:01 AM IST
विज्ञापन
sachin and sourav duo was better than rohit-virat says Australia legend Ian chappel
रोहित-विराट/सचिन-सौरव - फोटो : अमर उजाला

विराट कोहली और रोहित शर्मा एक जोड़ी के रूप में रनों का अंबार लगा रहे हैं, लेकिन जब उच्च स्तर के तेज गेंदबाजों का सामना करने की बात आती है तो पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान इयान चैपल का मानना है कि सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की जोड़ी के सामने चुनौती अधिक कड़ी थी। 

Trending Videos
sachin and sourav duo was better than rohit-virat says Australia legend Ian chappel
रोहित-विराट - फोटो : social media

चैपल ने अपने कॉलम में लिखा, ‘यह तर्क दिया जा सकता है कि कोहली और शर्मा वनडे प्रारूप में भारत के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। उन्हें चुनौती देने वालों में सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की जोड़ी होगी जिन्होंने 15 वर्षों तक अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों को परेशानी में रखा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
sachin and sourav duo was better than rohit-virat says Australia legend Ian chappel
सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली

चैपल ने इसके बाद उदाहरण देकर समझाया है कि गांगुली-तेंदुलकर के समय में कैसे प्रत्येक अंतरराष्ट्रीय टीम के पास दो अच्छे तेज गेंदबाज थे। उन्होंने लिखा, ‘उन्होंने (तेंदुलकर-गांगुली) ने अपना अधिकतर समय सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजी जोड़ियों के सामने पारी का आगाज करते हुए बिताया। पाकिस्तान के वसीम अकरम और वकार यूनुस, वेस्टइंडीज के कर्टली एंब्रोस और कर्टनी वॉल्श, ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैकग्रा और ब्रेट ली, दक्षिण अफ्रीका के एलन डोनाल्ड ओर शॉन पोलाक, श्रीलंका के लसिथ मलिंगा और चामिंडा वास का सामना करते हुए किसी भी बल्लेबाज के कौशल की असली परीक्षा होती है।’

sachin and sourav duo was better than rohit-virat says Australia legend Ian chappel
सचिन और गांगुली - फोटो : अमर उजाला

चैपल ने इस संदर्भ में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज इमरान खान के कथन का सहारा लिया है जिन्होंने कहा था, ‘आप किसी व्यक्ति की पहचान उसके प्रतिद्वंद्वी को देखकर करते हैं।’ चैपल ने कहा, ‘विपक्षी की मजबूती को देखते हुए आपको तेंदुलकर और गांगुली का पलड़ा भारी रखना होगा। हालांकि अगर आप वर्तमान आंकड़ों पर गौर करें और कोहली को भी तेंदुलकर के समान और रोहित को गांगुली के समान पारियां दो तो फिर वर्तमान जोड़ी का पलड़ा भारी हो जाता है।’

विज्ञापन
sachin and sourav duo was better than rohit-virat says Australia legend Ian chappel
रोहित शर्मा-विराट कोहली - फोटो : social Media

टी-20 और वनडे में संयुक्त रिकॉर्ड बेहतर 
इस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने हालांकि माना कि कोहली और शर्मा सफेद गेंद की सर्वश्रेष्ठ जोड़ी है। उन्होंने कहा, ‘उनका वनडे और टी20 का संयुक्त रिकॉर्ड बेहतरीन है। कोहली ने दोनों प्रारूप में 50 से अधिक की औसत से रन बनाए हैं। तेंदुलकर ने बहुत कम टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेले हैं और जब तक यह प्रारूप लोकप्रिय होता तब तक गांगुली का करिअर खत्म हो चुका था।’ 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed