{"_id":"5aedef4c4f1c1b3b0b8b83b5","slug":"sakshi-dhoni-shows-her-love-towards-husband-ms-dhoni-through-an-instagram-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साक्षी ने धोनी के लिए अनोखे अंदाज में जताया प्यार, आप भी हो जाएंगे दीवाने","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
साक्षी ने धोनी के लिए अनोखे अंदाज में जताया प्यार, आप भी हो जाएंगे दीवाने
Sat, 05 May 2018 11:22 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 05 May 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sakshi dhoni
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी चेन्नई सुपरकिंग्स की सबसे इमानदार फैंस में से एक हैं। वह सीएसके के लगभग सभी मुकाबलों में स्टेडियम में मौजूद रहती हैं। वह टूर्नामेंट को बारीकी से फॉलो कर रही हैं और इस सीजन में 'व्हिसल पोड' का पूरा सपोर्ट कर रही हैं। साक्षी के लिए सबसे बड़ी खुशी इस बात की है कि उनके पति एमएस धोनी मौजूदा आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
2 of 5
ms dhoni
चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल 2018 में अब तक 7 मैच जीते हैं और वह प्लेऑफ में जगह पक्की करने से सिर्फ एक जीत दूर है। एमएस धोनी भी धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं और ऐसा लग रहा है कि वह अपने चरम पर हैं। आईपीएल में पिछले कुछ समय से धोनी की चमक फीकी दिख रही थी, लेकिन इस सीजन में वह अपनी पुरानी लय में दिखे।
3 of 5
ms dhoni
साक्षी धोनी अपने पति के प्रदर्शन से बेहद खुश हैं और इसी के चलते उन्होंने एमएस धोनी के लिए अपना प्यार फैंस के सामने जताया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच के दौरान जब चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान धोनी क्रीज पर आए तो साक्षी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एमएस धोनी
दरअसल, साक्षी धोनी शनिवार को मैच देखने नहीं पहुंच सकी। मगर उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपना समर्थन पति और चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए जाहिर किया। साक्षी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट की। यह फोटो तब की है जब एमएस धोनी शनिवार को क्रीज पर बल्लेबाजी करने आए। साक्षी ने इस फोटो पर दिल और मुस्कान की स्माइली बनाई और इंस्टाग्राम पर पोस्ट की।
विज्ञापन
5 of 5
एमएस धोनी
फैंस को भी साक्षी की यह फोटो बड़ी पसंद आई। फैंस का भी यह मानना है कि पत्नी साक्षी अपने पति एमएस धोनी को बहुत प्यार करती हैं। इन दोनों की केमिस्ट्री के फैंस भी दीवाने हैं। बहरहाल, चेन्नई सुपरकिंग्स ने शनिवार को आरसीबी को 6 विकेट से हराया और टूर्नामेंट में अपनी सातवीं जीत दर्ज की। धोनी ने सुपरस्टार जैसे प्रदर्शन किया और 23 गेंदों में एक चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 31 रन की पारी खेली।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।