फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब को मिली सुरक्षा, मां काली की पूजा करने पर मिली थी हत्या की धमकी

Wed, 18 Nov 2020 10:22 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 18 Nov 2020 10:22 PM IST
विज्ञापन
Shakib Al Hasan threatened case: Bangladesh Home Minister says strong action will be taken - Report
शाकिब अल हसन - फोटो : फेसबुक

बांग्लादेश के गृह मंत्री असदुज्जमां खान ने कहा है कि जिस व्यक्ति ने कथित रूप से बांग्लादेशी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को जान से मारने की धमकी दी थी, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस घटना के बाद शाकिब को एक सुरक्षा भी मिली है।

Shakib Al Hasan threatened case: Bangladesh Home Minister says strong action will be taken - Report
बांग्लादेश के गृह मंत्री अस्दुज्जमां खान (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक असदुज्जमां खान ने कहा, 'मैंने मामले की जानकारी ली है। हमने ऐसे आपराधिक कृत्यों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का फैसला किया है। क्रिकेटर शाकिब अल हसन को धमकी देने वाला या कोई भी हमारी संस्कृति का हिस्सा नहीं है और हम अपने देश को ऐसे अवसरों पर सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Shakib Al Hasan threatened case: Bangladesh Home Minister says strong action will be taken - Report
शाकिब अल हसन - फोटो : social media

वहीं, इस घटना के बाद शाकिब को एक सुरक्षा मिली है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने कहा है कि स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को जान से मारने की धमकी दिए जाने के बाद उन्हें एक सशस्त्र अंगरक्षक दिया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shakib Al Hasan threatened case: Bangladesh Home Minister says strong action will be taken - Report
शाकिब अल हसन - फोटो : hindustan times

गौरतलब है कि भ्रष्टाचार के आरोप सिद्ध होने के बाद प्रतिबंध झेल चुके शाकिब बीते हफ्ते कोलकाता पहुंचे थे, जहां बेलीघाट में उन्होंने मां काली की पूजा की थी। इसके बाद कट्टरपंथियों ने उन्हें जान से मारने तक की धमकी दे डाली थी। सोशल मीडिया पर भारी विरोध के चलते दबाव में आकर शाकिब को माफी मांगनी पड़ी, उन्होंने साथ ही यह भी कहा था कि ऐसा दोबारा नहीं होगा।
 

विज्ञापन
Shakib Al Hasan threatened case: Bangladesh Home Minister says strong action will be taken - Report
शाकिब अल हसन

बांग्लादेशी क्रिकेटर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा था, 'मैं फिर से उस जगह (कोलकाता) नहीं जाना चाहूंगा। यदि आपको लगता है कि यह आपके खिलाफ है, तो मैं माफी मांगता हूं। सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि मैं समारोह में शामिल होने गया था, लेकिन यह झूठ है। मैंने कोई पूजा भी नहीं की। एक जागरुक मुस्लिम होने के नाते मैं ऐसा नहीं करूंगा। अगर मुझसे कोई गलती हुई, तो मैं माफी मांगता हूं।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed