फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shreyas Iyer Replacement: द. अफ्रीका के खिलाफ श्रेयस अय्यर के खेलने पर संशय, इन 3 में से कौन होगा रिप्लेसमेंट?

Thu, 30 Oct 2025 10:26 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 30 Oct 2025 10:26 AM IST
सार

भारत की अगली वनडे सीरीज 30 नवंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू मैदान पर शुरू होगी और अय्यर के बाहर होने से अब उनकी जगह कौन लेगा, यह बड़ा सवाल है। आइए जानते हैं उनके तीन संभावित रिप्लेसमेंट खिलाड़ियों के बारे में...

विज्ञापन
Shreyas Iyer Ruled Out Of South Africa Series Due To Serious Abdominal Injury? 3 players who can replace him
श्रेयस अय्यर - फोटो : PTI
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर इन दिनों गंभीर चोट से जूझ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए तीसरे वनडे मैच के दौरान उन्हें पेट में जोरदार चोट लगी, जिससे उनके स्प्लीन (तिल्ली) में कट लग गया और आंतरिक रक्तस्राव शुरू हो गया। स्थिति बिगड़ने पर उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिर आईसीयू में शिफ्ट किया गया।
Shreyas Iyer Ruled Out Of South Africa Series Due To Serious Abdominal Injury? 3 players who can replace him
श्रेयस अय्यर - फोटो : BCCI-X
अब चोट से उबर रहे श्रेयस ने फैंस को शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद कहा है और बताया है कि वह हर दिन के साथ बेहतर महसूस कर रहे हैं। इससे पहले बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने बताया था कि अब श्रेयस की हालत स्थिर है, लेकिन उन्हें कम से कम दो महीने तक आराम की जरूरत है। इसका मतलब है कि वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से बाहर रह सकते हैं।



यह सीरीज 30 नवंबर से भारतीय सरजमीं पर खेली जानी है। अय्यर के बाहर होने से अब उनकी जगह कौन लेगा, यह बड़ा सवाल है। ऐसे में आइए जानते हैं कि श्रेयस की गैरमौजूदगी में कौन उस सीरीज में उनकी जगह ले सकता है। उनके तीन संभावित रिप्लेसमेंट खिलाड़ियों के बारे में नीचे जानें...
Shreyas Iyer Ruled Out Of South Africa Series Due To Serious Abdominal Injury? 3 players who can replace him
रियान पराग - फोटो : BCCI
रियान पराग
असम के युवा ऑलराउंडर रियान पराग ने पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था। हालांकि, चोट के कारण वह जल्द ही टीम से बाहर हो गए। उन्होंने अब तक एक वनडे खेला है जिसमें 15 रन बनाए और नौ ओवर में तीन विकेट भी झटके। पराग नौ टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेल चुके हैं, जहां उन्होंने 106 रन बनाए और चार विकेट लिए हैं। वह नंबर चार पर बल्लेबाजी करने के साथ-साथ पार्ट-टाइम गेंदबाजी का विकल्प भी देते हैं, जिससे टीम का संतुलन बेहतर हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shreyas Iyer Ruled Out Of South Africa Series Due To Serious Abdominal Injury? 3 players who can replace him
तिलक वर्मा - फोटो : BCCI-X
तिलक वर्मा
तिलक वर्मा हाल ही में एशिया कप टी20 फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अपनी मैच-विनिंग पारी के लिए चर्चा में रहे। उन्होंने 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था और अब तक चार वनडे मैचों में 68 रन बनाए हैं। हालांकि, उनका औसत (22.66) बहुत अच्छा नहीं है, लेकिन वर्तमान फॉर्म में वह शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। नंबर चार पर स्थिरता और आत्मविश्वास लाने के लिए तिलक एक अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं। इसके अलावा वह पार्ट टाइम स्पिन गेंदबाजी भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
Shreyas Iyer Ruled Out Of South Africa Series Due To Serious Abdominal Injury? 3 players who can replace him
संजू सैमसन - फोटो : BCCI
संजू सैमसन
अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया था, क्योंकि वे आमतौर पर टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं। अब जब मिडिल ऑर्डर में जगह खाली है, तो सैमसन को मौका मिल सकता है। उन्होंने अब तक 16 वनडे मैचों में 510 रन बनाए हैं, औसत 56.66 का है, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। सैमसन आसानी से अय्यर की जगह नंबर चार पर खेल सकते हैं और टीम के लिए रन जुटा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed