{"_id":"58b46a354f1c1bdf66830af3","slug":"star-india-not-to-bid-for-team-india-jersey-sponsorship","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्टार इंडिया ने टीम इंडिया की स्पॉन्सरशिप से खींचा हाथ, जानिए क्यों?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्टार इंडिया ने टीम इंडिया की स्पॉन्सरशिप से खींचा हाथ, जानिए क्यों?
Tue, 28 Feb 2017 04:19 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 28 Feb 2017 04:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
भारतीय क्रिकेट टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया की जर्सी के वर्तमान स्पॉन्सर स्टार इंडिया ने फैसला किया कि वह जर्सी स्पॉन्सरशिप के लिए लगने वाली बोली में शामिल नहीं होगा। इस बात का खुलासा स्टार इंडिया के सीईओ उदय शंकर ने एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में किया।
स्टार इंडिया ने टीम इंडिया की स्पॉन्सरशिप से खींचा हाथ, जानिए क्यों?
2 of 4
टीम इंडिया
स्टार इंडिया के सीईओ उदय शंकर ने कहा कि देश में क्रिकेट के भविष्य को लेकर खड़ी हुई असमंजस की स्थिति के कारण उन्होंने यह कदम उठाया है। उन्होंने कहा, हमें गर्व है कि टीम इंडिया की जर्सी में नाम दिखना हमारे लिए गर्व का विषय है। लेकिन वर्तमान में विभिन्न कारणों से जिस तरह की अनिश्चित्ता की स्थिति भारतीय क्रिकेट में उत्पन्न हुई है। इस वजह से हम ऐसा निर्णय लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। स्टार इंडिया का यह भी मानना है कि टीम इंडिया के भविष्य के दौरों को लेकर भी स्पष्टता नहीं है।
स्टार इंडिया ने टीम इंडिया की स्पॉन्सरशिप से खींचा हाथ, जानिए क्यों?
3 of 4
टीम इंडिया
- फोटो : ESPN
बीसीसीआई और स्टार इंडिया के बीच करार इस साल मार्च के अंत में समाप्त होगा। आशा की जा रही है कि चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया को नया स्पॉन्सर मिल जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी 1 जून से इंग्लैंड में आयोजित की जाएगी। स्टार इंडिया साल 2013 में टीम इंडिया से जुड़ा था। ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे के बाद स्टार इंडिया का बीबीसीआई के साथ स्पॉन्सरशिप का करार खत्म हो जाएगा। इसे देखते हुए बीसीसीआई ने नए स्पॉन्सरशिप के लिए नई निविदाएं आमंत्रित की हैं। जो कंपनी स्पॉन्सरशिप हासिल करेगी उसका लोगो भारत की पुरुष, महिला और जूनियर क्रिकेट टीम की जर्सी में दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टार इंडिया ने टीम इंडिया की स्पॉन्सरशिप से खींचा हाथ, जानिए क्यों?
4 of 4
team india
बाजार के विशेषज्ञों की मानें तो कई डिजिटल मार्केटिंग कंपनियां टीम इंडिया की जर्सी की स्पॉन्सरशिप हासिल करने के लिए आतुर हैं। जिसमें पेटीएम सबसे आगे। पेटीएम फिलहाल बीसीसीआई का टाइटल स्पॉन्सर है। इन संबंधों को आगे ले जाते हुए वह जर्सी की स्पॉन्सरशिप भी हासिल कर सकता है। वहीं रिलायंस अपनी मोबाइल सर्विज जियो के साथ स्पॉन्सरशिप की दौड़ में शामिल हो सकता है। इसके अलावा पिछली बार स्पॉन्सरशिप की दौड़ में स्टार से पिछड़ने वाला आईडिया सेलुलर भी दौड़ में आ सकता है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।