{"_id":"58b555474f1c1b965e8312b0","slug":"is-drs-is-not-working-in-favour-of-captain-virat-kohli","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या DRS कैप्टन कोहली का साथ नहीं दे रहा? ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्या DRS कैप्टन कोहली का साथ नहीं दे रहा?
Tue, 28 Feb 2017 04:17 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 28 Feb 2017 04:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत ने पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से डीआरएस यानी डिसीजन रिव्यू सिस्टम का उपयोग करना शुरू किया। उसके बाद से अब तक सात टेस्ट मैचों में डीआरएस भारत के पक्ष में नहीं गया है। जबकि विराट कोहली ने इसके उपयोग करने को रॉकेट साइंस जैसा जटिल नहीं माना था। मौखिक तौर पर डीआरएस के उपयोग का विराट समर्थन करते रहे हैं। लेकिन यह टीम इंडिया या कहें कप्तान कोहली के फेवर में नहीं गया है।पिछले 7 टेस्ट मैच में डीआरएस के लगभग 70 प्रतिशत फैसले टीम इंडिया के विरोध में गए हैं।
क्या DRS कैप्टन कोहली का साथ नहीं दे रहा?
2 of 6
विराट कोहली
इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में खेले गए पहले टेस्ट से पुणे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच तक भारत ने 7 मैचों में 55 बार डीआरएस का उपयोग किया लेकिन उनमें से केवल 17 बार फैसला भारतीय टीम के पक्ष में गया। भारतीय टीम ने डीआरएस का उपयोग ज्यादातर फील्डिंग करते हुए किया। फील्डिंग करते हुए भारत 42 रैफरल में से केवल 10 उनके पक्ष में गए। बल्लेबाजी के दौरान भारतीय बल्लेबाजों ने 7 मैचों में 13 बार अंपायर के फैसले को चुनौती दी, जिसमें से 7 बार वह उनके पक्ष में गया। बल्लेबाजी करते वक्त डीआरएस 53.84 प्रतिशत टीम इंडिया के लिए सफल साबित हुआ है।
क्या DRS कैप्टन कोहली का साथ नहीं दे रहा?
3 of 6
विराट कोहली
टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने डीआरएस का विरोध किया था। इसमें उनके साथ बीसीसीआई के अध्यक्ष एन श्रीनिवासन भी थे। अनुराग ठाकुर के बीसीसीआई की कमान संभालने के बाद भारत डीआरएस के इस्तेमाल पर राजी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या DRS कैप्टन कोहली का साथ नहीं दे रहा?
4 of 6
डिसीजन रिव्यू
- फोटो : Bcci
भारतीय खिलाड़ी बल्लेबाज डीआरएस के इस्तेमाल के दौरान भावनात्मक रुख अपनाते हैं। यह सही नहीं है। जैसा पुणे टेस्ट में देखने को मिला। पुणे टेस्ट की पहली पारी में भारत के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और मुरली विजय ने शुरुआती 6 ओवर में ही मिलने वाले 2 रिव्यू खराब कर दिए।बल्लेबाजी के दौरान डीआरएस का उपयोग बल्लेबाजों पर निर्भर करता है। दूसरे छोर पर खड़ा बल्लेबाज लगातार गेंद पर नजर बनाए रखता है इस वजह से बल्लेबाजी के दौरान डीआरएस के फैसले भारत के पक्ष में ज्यादा गए।
विज्ञापन
क्या DRS कैप्टन कोहली का साथ नहीं दे रहा?
5 of 6
भारतीय क्रिकेट टीम
फील्डिंग के दौरान डीआरएस का अंतिम निर्णय कप्तान पर निर्भर करता है। लेकिन इसके लिए कप्तान को विकेट कीपर के साथ-साथ पिच के करीब खड़े फील्डरों के साथ-साथ गेंदबाज से भी सलाह लेनी होती है। यहीं सारी समस्या खड़ी हो जाती है। वास्तविक स्थिति क्या है, गेंद की लाइन क्या है, गेंद बल्ले पर लगी या नहीं। इन बातों पर गौर किए बगैर निर्णय ले लिए जाते हैं। खासकर एलबीडब्ल्यू के निर्णय में गेंद की लाइन का बहुत महत्व होता है। गेंद ने कहां टिप्पा लिया। गेंद किस दिशा में स्पिन होकर जा रही है। इसका निर्णय गेंदबाज और विकेटकीपर पर सबसे ज्यादा निर्भर करता है। लेकिन साहा कप्तान के सामने अपनी बात मजबूती से रखने में असफल रहे हैं। इसी वजह से भी अधिकांश रैफरल टीम इंडिया के खिलाफ गए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।