{"_id":"66e7e5ef9f73be81df0fc494","slug":"steve-smith-starc-pick-yashasvi-jaiswal-as-team-india-next-superstar-travis-head-picks-shubman-gill-video-2024-09-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Video: स्मिथ-लियोन समेत छह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने यशस्वी को अगला सुपरस्टार क्रिकेटर बताया, गिल को तीन वोट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Video: स्मिथ-लियोन समेत छह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने यशस्वी को अगला सुपरस्टार क्रिकेटर बताया, गिल को तीन वोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 16 Sep 2024 01:31 PM IST
सार
वीडियो में कई शीर्ष ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से उस भारतीय क्रिकेटर का नाम पूछा गया था जिसके बारे में उनका मानना था कि वह अगली पीढ़ी का सुपरस्टार बन जाएगा। स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, नाथन लियोन और एलेक्स कैरी ने यशस्वी को अपनी पसंद के रूप में नामित किया।
विज्ञापन
1 of 6
स्टीव स्मिथ, यशस्वी, स्टार्क और शुभमन
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
ऑस्ट्रेलिया के स्टार क्रिकेटरों स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन और जोश हेजलवुड ने भारत के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल को विश्व क्रिकेट में दबदबा बनाने वाला अगला बड़ा नाम बताया है। 22 वर्षीय यशस्वी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद से तहलका मचाया हुआ है। उनके असाधारण प्रदर्शन ने उन्हें भविष्य के सुपरस्टार माना जा रहा है। वहीं, अगले भारतीय सुपरस्टार के रूप में शुभमन गिल को भी तीन वोट मिले।
2 of 6
यशस्वी जायसवाल
- फोटो : BCCI
यशस्वी ने जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 171 रन बनाकर टेस्ट क्रिकेट में शानदार डेब्यू किया था। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ इस साल टेस्ट सीरीज में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया था। इस सीरीज के पांच मैचों में यशस्वी ने 712 रन बनाए थे और किसी टेस्ट सीरीज में 700 से ज्यादा रन बनाने वाले केवल दूसरे भारतीय क्रिकेटर बने थे। मुंबई का यह प्रतिभाशाली क्रिकेटर खेल के सबसे छोटे प्रारूप में भी तहलका मचा रहा है। सिर्फ 23 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में यशस्वी ने 723 रन बनाए हैं और खुद को सभी प्रारूपों के एक खिलाड़ी के रूप में स्थापित किया है।
3 of 6
यशस्वी जायसवाल
- फोटो : IPL/BCCI
स्टार स्पोर्ट्स तमिल द्वारा एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कई शीर्ष ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से उस भारतीय क्रिकेटर का नाम पूछा गया था जिसके बारे में उनका मानना था कि वह अगली पीढ़ी का सुपरस्टार बन जाएगा। स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, नाथन लियोन और एलेक्स कैरी ने यशस्वी को अपनी पसंद के रूप में नामित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
यशस्वी और शुभमन
- फोटो : IPL/BCCI/ICC/CricketWorldCup
स्मिथ ने कहा, 'यशस्वी एक पीढ़ीगत सुपरस्टार हो सकते हैं'। वहीं, स्टार्क ने कहा, 'जायसवाल शायद अगले बड़े सुपरस्टार हैं, मुझे ऐसा लगता है।' कैरी, हेजलवुड और लियोन ने भी इसी तरह के विचार व्यक्त किए। तीनों ने यशस्वी को भारत की अगली क्रिकेट सनसनी के रूप में समर्थन दिया। हेजलवुड ने यशस्वी की विभिन्न प्रारूपों में ढलने की क्षमता पर जोर देते हुए कहा, 'यशस्वी सभी प्रारूपों के लिए एक उचित क्रिकेटर दिखते हैं।'
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन और बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने भी अपने विचार बताए, लेकिन भारत के भविष्य के सुपरस्टार के लिए उनकी पसंद शुभमन गिल थे। ग्रीन ने गिल की तकनीक और क्षमता की तारीफ की, जबकि हेड ने कहा कि शुभमन जब अपने टच में होते हैं तो लगता है कि गेंदबाजी कितनी औसत दर्जे की हो रही है। वह खेल को धीमा कर देते हैं। साथ ही शुभमन स्पिन पर दबदबा बनाने में माहिर हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।