{"_id":"5f08277c8ebc3e63e442ecdc","slug":"sunil-gavaskar-birthday-madhuri-dixit-was-once-madly-in-love-with-little-master","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"25 साल की माधुरी दीक्षित दे बैठी थीं सुनील गावस्कर को दिल, इंटरव्यू में किए थे कई खुलासे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
25 साल की माधुरी दीक्षित दे बैठी थीं सुनील गावस्कर को दिल, इंटरव्यू में किए थे कई खुलासे
टेस्ट क्रिकेट के पहले 10 हजारी सुनील गावस्कर का आज जन्मदिन है। 10 जुलाई 1949 को मुंबई में जन्मा यह क्रिकेटर 71 साल के हो गया। आज हम उनके रिकॉर्ड्स के बारे में तो बात कर ही रहे हैं साथ ही उनकी निजी जिंदगी से जुड़े कुछ खुलासे भी कर रहे हैं। लाखों दिलों की धड़कन जिन पर देश का हर युवा फिदा था वह माधुरी दीक्षित एक वक्त पर गावस्कर की दीवानी थीं।
2 of 5
दरअसल, क्रिकेट और बॉलीवुड का कॉकटेल हमेशा हिट रहा है। खिलाड़ियों का हसीनाओं की बाउंसर पर प्यार की पिच पर बोल्ड हो जाना और फिल्मों में किस्मसत आजमाना आम बात है। ऐसा ही एक किस्सा लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर के साथ भी जुड़ा है। माधुरी को किसी समय में पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर काफी सेक्सी लगते थे।
3 of 5
इसका खुलासा माधुरी ने 1992 में इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में माधुरी ने किया था और इसका जिक्र Freepressjournal.in ने भी किया है। इस वेबसाइट के मुताबिक, उस इंटरव्यू में माधुरी ने कहा कि वो सुनील गावस्कर के पीछे भागना चाहती हैं और वह उन्हें काफी सेक्सी लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
उस वक्त माधुरी सिर्फ 25 साल की थीं जबकि सुनील गावस्कर 43 साल के थे। हालांकि सुनील गावस्कर क्रिकेट से रिटायर हो चुके थे, लेकिन उनका चार्म वैसा ही था और माधुरी तो जैसे उनकी दीवानी थीं। ये खुलासा काफी चौंकाने वाला है।
विज्ञापन
5 of 5
बताते चलें कि 2018 आईपीएल के दौरान माधुरी और सुनील गावस्कर की मुलाकात भी हुई थी। धक-धक गर्ल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुनील गावस्कर के साथ फोटो शेयर की थी। बता दें कि यह तस्वीर माधुरी के 51वें बर्थडे पर आईपीएल के प्री मैच शो 'एक्स्ट्रा इंनिंग्स' के दौरान ली गई थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।