{"_id":"5ae22dd84f1c1b76098b69d8","slug":"sunrisers-hyderabad-vs-kings-xi-punjab-ipl-2018-25th-match-5-heroes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"SRHvKXIP: इन 5 खिलाड़ियों के दम पर हैदराबाद ने हारे मैच को जीत में बदला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SRHvKXIP: इन 5 खिलाड़ियों के दम पर हैदराबाद ने हारे मैच को जीत में बदला
Fri, 27 Apr 2018 01:24 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
सनराइजर्स हैदराबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सनराइजर्स हैदराबाद ने गुरुवार को मनीष पांडे (54) के शानदार फिफ्टी और राशिद खान (3 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत किंग्स इलेवन पंजाब को 13 रन से हरा दिया। मुकाबले में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए। जिसके जवाब में पंजाब की पूरी टीम 119 रन पर सिमट गई। इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद 7 में से 5 मैच जीतकर अंकतालिका 10 अंकों के साथ दूसरे, जबकि किंग्स इलेवन पंजाब 7 में से 5 मैच जीतकर 10 अंको के साथ तीसरे स्थान मौजूद है। आइये जानते हैं पंजाब पर हैदराबाद की इस रोमांचक जीत के पांच हीरो कौन हैंः-
राशिद खान
2 of 6
राशिद खान
इस मुकाबले में राशिद खान ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इस दौरान उन्होंने सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के रूप में पंजाब को तगड़ा झटका दिया। इसके अलावा करुण नायर और कप्तान रविचंद्रन अश्विन को चलता किया।
मनीष पांडे
3 of 6
मनीष पांडे
सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से एक मात्र मनीष पांडे ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 51 गेंदों में 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से 54 रन की शानदारी अर्धशतकीय पारी खेली। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज अपनी टीम में कुछ खास नहीं कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
शाकिब अल हसन
4 of 6
शाकिब अल हसन
हैदराबाद के इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन किया। बल्लेबाजी में उन्होंने 29 गेंद में 3 चौके की मदद से 28 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में शाकिब ने 3 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट झटके। इस दौरान उन्होंने मंयक अग्रवाल (12) और आरोन फिंच (8) को आउट किया।
विज्ञापन
बेसिल थंपी
5 of 6
बेसिल थंपी
बसिल थंपी इस मैच में अच्छे साबित हुए। उन्होंने 2.2 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट चटकाए। इस दौरान 24 साल के थंपी ने पंजाब का सबसे महत्वपूर्ण विकेट चटकाया और मैच में जान ला दी। उन्होंने धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल (23) को अपनी ही गेंद पर खुद कैच लेकर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके अलावा पंजाब की तरफ से 5 विकेट लेने वाले बेहतरीन गेंदबाज ्ंकित राजपूत को भी आउट किया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।