फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धमाकेदार वापसी करने वाले सुरेश रैना की टी20 में कभी न भूलने वाली 5 बेस्ट पारियां

Sun, 28 Jan 2018 05:06 PM IST
स्पोर्ट्स टेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स टेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 28 Jan 2018 05:06 PM IST
विज्ञापन
suresh raina best five t20 inings
सुरेश रैना - फोटो : File
टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सुरेश रैना ने लंबे समय के बाद टीम इंडिया की टी20 टीम में वापसी की है। रैना ने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशल मैच इंग्लैंड के खिलाफ बेंगलुरु में खेला था। हाल ही में रैना ने यो-यो टेस्ट पास किया था और तब से इस बात की आशंका जताई जा रही थी कि वह जल्द टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं। 


इस आशंका पर क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया (बीसीसीआई) ने रविवार को मुहर लगाई और चयनकर्ताओं ने उनके नाम का ऐलान टीम इंडिया के टी20 स्क्वॉड में किया। 

इन सबके बीच आइए एक नजर डालते हैं, रैन की उन पांच बेस्ट टी20 पारियों पर जिसकी बदौलत हुई टीम इंडिया में उनकी वापसी...
 
suresh raina best five t20 inings
सुरेश रैना - फोटो : File
सुरेश रैना का बल्ला हमेशा की अफ्रीकी गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा है। रैना ने अपने टी20 करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी भी प्रोटियाज के खिलाफ 2010 में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में खेली थी। 

रैना ने इस मैच में 60 गेंदों पर आतिशी 101 रन की मैच जीताऊ पारी खेलकर कर सभी को हैरान कर दिया था। उन्होने अपनी इस पारी में 9 चौके और 5 छक्के जमाए। शतक पूरा करने के बाद रैना आउट हो गए। रैना के शतक की बदौलत भारत ने साउथ अफ्रीका के सामने 187 रन का लक्ष्य रखा। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका टीम की ओर से कालिस ने संघर्ष किया लेकिन वो टीम को जीत की राह तक नहीं पहुंचा सके। कालिस ने 54 गेंदों पर 73 रन की पारी खेली। साउथ अफ्रीकन टीम निर्धारित 20 ओवर में सिर्फ 172 रन ही बना सकी और भारत ने ये मैच 14 रनों से जीत लिया। सुरेश रैना को उनकी इस शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच खिताब से नवाजा गया।
 
suresh raina best five t20 inings
सुरेश रैना - फोटो : File
2010 में मुंबई के खिलाफ आईपीएल फाइनल में रैना की बैटिंग को आज भी कोई नहीं भुला पाया है। रैना ने इस मैच में 35 गेंद पर 57 रन की पारी खेलकर चेन्नई को आईपीएल का विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। रैना को उनकी इस आतिशी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
suresh raina best five t20 inings
सुरेश रैना - फोटो : File
मई 2014 में आईपीएल में पंजाब के खिलाफ 25 बॉल पर 87 रन की पारी खेलकर रैना ने दिखा दिया था कि इस क्रिकेट फॉर्मेट के वह सबसे खतरनाक बल्लेबाज हैं। एक तरह जहां इस मैच में चेन्नई के बाकी बल्लेबाज एक के बाद एक आउट होकर पवेलिन की शोभा बढ़ा रहे थे वहीं, रैना ने इस मैच में आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे तेज फिफ्टी जड़ दी थी। रैना ने महज 16 बॉल पर फिफ्टी लगाई थी। हालांकि चेन्नई इस मैच को जीतने में कामयाब नहीं रहा था और पहली बार सीएसके आईपीएल के फाइनल में नहीं पहुंच पाया था। 
विज्ञापन
suresh raina best five t20 inings
सुरेश रैना - फोटो : File
अक्टूबर 2014 में एक बार फिर सुरेश रैना की आंधी आई। रैना ने चैंपियंस लीग टी20 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 62 बॉल पर 109 रन की पारी खेली थी। रैना उनकी इस मैच जीताऊ पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स पहली टीम जिसने आईपीएल और चैंपियंस लीग टी20 दोनों जीते।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed