फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Asia Cup 2025: SKY सबसे हाई! 2021 से T20I में बरसाए सबसे ज्यादा छक्के, बुमराह ने इस मामले में राशिद को पछाड़ा

Fri, 05 Sep 2025 01:21 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 05 Sep 2025 01:21 PM IST
सार

आगामी टूर्नामेंट में भारत के नेतृत्व की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव के कंधों पर है, जिनका जोश हमेशा से हाई रहता है। वह विपक्षी टीमों के लिए किसी काल से कम नहीं हैं। वहीं, भारतीय गेंदबाजी आक्रमण का जिम्मा जसप्रीत बुमराह करेंगे। उनकी टीम में मौजूदगी ही विपक्षी टीमों के लिए किसी खौफनाक साए से कम नहीं है।

विज्ञापन
T20 Asia Cup 2025: Suryakumar Yadav Most Sixes in T20Is Since 2021, Bumrah Tops Economy Chart
बुमराह-सूर्या - फोटो : ANI

एशिया कप की शुरुआत में अब एक हफ्ते से कम का वक्त बचा है। नौ सितंबर से आठ टीमों के बीच ट्रॉफी की जंग शुरू हो जाएगा। भारत अपने अभियान का आगाज 10 सितंबर से यूएई के खिलाफ मैच से करेगा। आगामी टूर्नामेंट में भारत के नेतृत्व की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव के कंधों पर है, जिनका जोश हमेशा से हाई रहता है। वह विपक्षी टीमों के लिए किसी काल से कम नहीं हैं। वहीं, भारतीय गेंदबाजी आक्रमण का जिम्मा जसप्रीत बुमराह करेंगे। उनकी टीम में मौजूदगी ही विपक्षी टीमों के लिए किसी खौफनाक साए से कम नहीं है। यह बात हम नहीं...बल्कि आंकड़े कह रहे हैं। आइये देखते हैं...

T20 Asia Cup 2025: Suryakumar Yadav Most Sixes in T20Is Since 2021, Bumrah Tops Economy Chart
सूर्यकुमार यादव - फोटो : ANI
इस मामले में सूर्या के आगे कोई नहीं
भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव इस प्रारूप के बादशाह हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाज से कई बार इसे साबित भी किया है। उन्होंने दमदार पारियों की मदद से संदेश दिया है कि किसी गेंदबाज का उनके आगे टिकना कितना मुश्किल है। आंकड़ों पर नजर डालें तो, 34 वर्षीय बल्लेबाज ने 2021 से अब तक टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक छक्के लगाए हैं। उनके नाम 146 छक्के दर्ज हैं। इस मामले में दूसरे स्थान पर निकोलस पूरन हैं, जिन्होंने 130 छक्के ठोके। तीसरे स्थान पर जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा और वेस्टइंडीज के रोवमैन पॉवेल संयुक्त रूप से मौजूद हैं। दोनों के नाम 112 छक्के दर्ज हैं। चौथे पायदान पर इंग्लैंड के धमाकेदार बल्लेबाज जोस बटलर हैं, जिन्होंने 96 छक्के लगाए हैं। अब एशिया कप में प्रशंसकों को सूर्यकुमार यादव से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

2021 से टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ी छक्के
सूर्यकुमार यादव (भारत) 146
निकोलस पूरन (वेस्टइंडीज) 130
 सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे) 112
रोवमैन पॉवेल (जमैका) 112
जोस बटलर (इंग्लैंड) 96
T20 Asia Cup 2025: Suryakumar Yadav Most Sixes in T20Is Since 2021, Bumrah Tops Economy Chart
जसप्रीत बुमराह - फोटो : ANI

बुमराह क्यों हैं सबसे घातक?
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी किफायती गेंदबाज से अच्छे अच्छों को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने 2021 से अब तक इस प्रारूप में कुल 30 विकेट झटके हैं और उनका गेंदबाजी औसत 12.8 व इकोनॉमी रेट केवल 5.3 रहा है। बुमराह के बाद अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 78 विकेट चटकाए और उनका इकोनॉमी रेट 6.0 रहा। तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के एश्टन एगर हैं जिन्होंने 26.5 के औसत और 6.1 की इकोनॉमी से 19 विकेट झटके हैं। पाकिस्तान के इमाद वसीम चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने कुल 26 विकेट 19.9 के औसत और 6.2 के इकोनॉमी रेट से झटके हैं। पांचवें पायदान पर भारत के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव हैं, जिन्होंने कुल 30 विकेट हासिल किए हैं। उनका गेंदबाजी औसत 14.5 का रहा है जबकि इकोनॉमी 6.4 की रही है।

टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे किफायती गेंदबाज

गेंदबाज विकेट औसत इकोनॉमी
जसप्रीत बुमराह (भारत) 30 12.8 5.3
राशिद खान (अफगानिस्तान) 78 15.1 6.0
एश्टन एगर (ऑस्ट्रेलिया) 19 26.5 6.1
इमाद वसीम (पाकिस्तान) 26 19.9 6.2
कुलदीप यादव (भारत) 30 14.5 6.4
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed