{"_id":"585f656c4f1c1b2941eeae95","slug":"tamilnadu-reached-into-semi-final-of-ranji-trophy-2016-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणजी इतिहास में हुआ पहली बार, इतनी जल्दी खत्म हुआ नॉकआउट मैच ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रणजी इतिहास में हुआ पहली बार, इतनी जल्दी खत्म हुआ नॉकआउट मैच
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 25 Dec 2016 02:32 PM IST
विज्ञापन
ऱणजी ट्रॉफी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच विशाखापट्टनम में खेले गए रणजी ट्रॉफी के दूसरे क्वार्टर फाइनल के दूसरे ही दिन 7 विकेट से जीत दर्ज कर अपनी जगह सेमीफाइनल में पक्की कर ली। रणजी ट्रॉफी के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब कोई क्वार्टर फाइनल मैच दो दिन में खत्म हुआ है।
रणजी इतिहास में हुआ पहली बार, इतनी जल्दी खत्म हुआ नॉकआउट मैच
करुण नायर और केएल राहुल
मनीष पांडे, करुण नायर और केएल राहुल जैसे सितारों से सजी कर्नाटक की टीम पहली पारी में 100 रन तक भी नहीं पहुंच सकी। अश्विन क्राइस्ट की घातक गेंदबाजी के सामने पूरी टीम ने घुटने टेक दिए और केवल 88 रन बना सकी।
तमिलनाडु की पहली पारी भी ज्यादा लंबी नहीं रही 88 रनों के जवाब में उनकी पहली पारी 152 रन पर सिमट गई। पहली पारी में तमिलनाडु का कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं बना सका।
तमिलनाडु की पहली पारी भी ज्यादा लंबी नहीं रही 88 रनों के जवाब में उनकी पहली पारी 152 रन पर सिमट गई। पहली पारी में तमिलनाडु का कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं बना सका।
रणजी इतिहास में हुआ पहली बार, इतनी जल्दी खत्म हुआ नॉकआउट मैच
लोकेश राहुल
- फोटो : espncricinfo
पहली पारी के आधार पर 64 रन से पिछड़ने के बाद दूसरी पारी में भी कर्नाटक के बल्लेबाज धराशाई हो गए। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ही थोड़ा संघर्ष कर सके। राहुल की 77 रन की पारी की बदौलत कर्नाटक दूसरी पारी में 150 रन तक पहुंचने में सफल हो सकी। दूसरी पारी में कर्नाटक का मध्यक्रम पूरी तरह विफल रहा। मनीष पांडे, स्टुअर्ट बिन्नी और चिदंबरम गौतम अपना खाता भी नहीं खोल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
रणजी इतिहास में हुआ पहली बार, इतनी जल्दी खत्म हुआ नॉकआउट मैच
दिनेश कार्तिक
चौथी पारी में जीत के लिए तमिलनाडू को 87 रन का लक्ष्य मिला जिसे तमिलनाडू ने दिनेश कार्तिक की 41 रन की नाबाद पारी की बदौलत तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।जीत के साथ ही तमिलनाडु रणजी सेमीफाइनल में जगह पक्की करने वाली पहली टीम बन गई।
संक्षिप्त स्कोर : कर्नाटक पहली पारी : 88 रन, दूसरी : 150 रन,
तमिलनाडु पहली पारी : 152 रन, दूसरी पारी : 3/87 रन।
संक्षिप्त स्कोर : कर्नाटक पहली पारी : 88 रन, दूसरी : 150 रन,
तमिलनाडु पहली पारी : 152 रन, दूसरी पारी : 3/87 रन।