{"_id":"5a30e2484f1c1b95188b977a","slug":"team-india-all-rounder-washington-sundar-can-hear-only-one-ear","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वाशिंगटन सुंदर की इस बीमारी से परेशान हो सकते हैं टीम इंडिया के खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वाशिंगटन सुंदर की इस बीमारी से परेशान हो सकते हैं टीम इंडिया के खिलाड़ी
Wed, 13 Dec 2017 04:17 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
Updated Wed, 13 Dec 2017 04:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
वाशिंगटन सुंदर
- फोटो : The Asian Age
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे तीन वन-डे मैचों का दूसरा वन-डे मोहाली में खेला जा रहा है। इस मैच में तमिलनाडु के ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने डेब्यू किया। उनके क्रिकेट करियर का यह डेब्यू मैच है।
2 of 5
वाशिंगटन सुंदर
- फोटो : myKhel
सुंदर ने घरेलु क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। मगर हाल ही में उनके फिटनेस को लेकर दिक्कत आई थी। लेकिन कुछ समय के बाद उन्होंने यो-यो फिटनेस टेस्ट भी पास कर लिया है और अब श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया के प्लेइंग 11 में खेल रहे हैं।
3 of 5
वॉशिंगटन सुंदर
- फोटो : File
गौरतलब है कि सुंदर सिर्फ एक ही कान से सुन सकते हैं। बाएं हाथ से बल्लेबाजी और दाहिने हाथ से गेंदबाजी करने वाला यह क्रिकेटर जब महज 4 साल का था तो परिवार को उनकी परेशानी का पता चला। कई अस्पतालों में इलाज हुआ लेकिन बाद में मालूम चला कि यह लाइलाज बीमारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वाशिंगटन सुंदर
- फोटो : ht
सुंदर ने आईपीएल में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने स्टीव स्मिथ की अगुआई वाले पुणे सुपरजाइंट को फाइनल में जगह दिलाने में अहम भूमिका निभाई। किसी भी आईपीएल फाइनल में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के आंकड़े का रिकॉर्ड भी उनके नाम है। 18 साल के वाशिंगटन सुंदर ने अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में अपनी गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया था।
विज्ञापन
5 of 5
वाशिंगटन सुंदर
- फोटो : Firstpost
इससे पहले तमिलनाडु के ऑलराउंडर सुंदर को श्रीलंका के खिलाफ वन-डे सीरीज के लिए चोटिल केदार जाधव के विकल्प के तौर पर टीम इंडिया में शामिल किया गया था। इस दौरान सुंदर ने कहा, 'किसी भी क्रिकेटर के लिए भारत की ओर से खेलना सर्वोच्च सपना होता है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।