फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Team India: कप्तान नहीं बने बुमराह तो टीम में क्या होगी उनकी भूमिका? गंभीर और शुभमन को दिखानी होगी सूझबूझ

Fri, 16 May 2025 08:55 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 16 May 2025 08:55 AM IST
सार

अगर बुमराह को कप्तान नहीं बनाया गया है तो गंभीर-गिल की जोड़ी और गुजरात के इस तेज गेंदबाज पर भी टीम को सही दिशा में ले जाने की जिम्मेदारी होगी।

विज्ञापन
Team India: If Bumrah does not become captain, what will be his role? Gambhir and Shubman to show patience
शुभमन गिल, गंभीर और बुमराह - फोटो : ANI
रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास लेने के बाद से इस प्रारूप में टीम इंडिया के नए कप्तान को लेकर जद्दोजहद जारी है। शुभमन गिल इस रेस में सबसे आगे हैं, लेकिन कई पूर्व क्रिकेटरों ने जसप्रीत बुमराह को कप्तान नियुक्त करने की मांग की है। हालांकि, चयनकर्ता और टीम मैनेजमेंट इस मामले पर अंतिम फैसला लेंगे। गिल अगर कप्तान बनते भी हैं तो भी टीम में बुमराह की भूमिका अहम होगी। बुमराह अपने दम पर कोई भी मैच पलटने की क्षमता रखते हैं और लीडरशिप ग्रुप में उनका रहना तय है। उनके मामले में गंभीर और गिल को सूझबूझ दिखानी होगी।
Team India: If Bumrah does not become captain, what will be his role? Gambhir and Shubman to show patience
सिडनी में स्कैन के लिए जाते बुमराह - फोटो : Twitter
सिडनी में कप्तानी की दौड़ में पिछड़ गए बुमराह
भारतीय टीम की कप्तानी की दौड़ में जसप्रीत बुमराह सबसे आगे थे, लेकिन सिडनी में चार जनवरी की दुर्भाग्यपूर्ण सुबह के बाद से वह धीरे धीरे पिछड़ते चले गए। कप्तानी की भूमिका उनके लिए ही थी, लेकिन कुछ महीने पहले वह पीठ के स्कैन के लिए चुपचाप सिडनी क्रिकेट मैदान से चले गए थे। बुमराह की अनुपस्थिति में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम टेस्ट में भारत की जीत की जरा सी भी उम्मीद धूमिल हो गई, लेकिन इस चोट ने भारत के दीर्घकालिक टेस्ट कप्तान बनने की उनकी संभावनाओं को भी झटका दिया।

IPL 2025: 'WTC में खेलने वाले अफ्रीकी क्रिकेटरों को 26 मई तक रिलीज करें', आईपीएल से पहले BCCI ने दिया निर्देश
Team India: If Bumrah does not become captain, what will be his role? Gambhir and Shubman to show patience
गावस्कर और गंभीर - फोटो : PTI
मांजरेकर-गावस्कर चाहते हैं बुमराह कप्तान बनें
पूर्व भारतीय टेस्ट खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा, 'मैं हैरान हूं कि हम टेस्ट कप्तान के रूप में बुमराह के अलावा किसी और विकल्प पर विचार कर रहे हैं। उनकी चोटों के बारे में चिंतित हैं? तो अपने उप-कप्तान को सावधानी से चुनें।' इसके अलावा सुनील गावस्कर और के श्रीकांत भी बुमराह को कप्तान बनाने की मांग कर रहे हैं। सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा करने के लिए मुंबई पहुंचे मुख्य कोच गौतम गंभीर की मौजूदगी ने अफवाहों को हवा दे दी कि शुभमन गिल अब भी नेतृत्व की भूमिका के लिए तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Team India: If Bumrah does not become captain, what will be his role? Gambhir and Shubman to show patience
शुभमन, यशस्वी, बुमराह - फोटो : ANI
गंभीर के अपने रुख से पीछे हटने की कम संभावना
कुछ दिन पहले मुख्य कोच के साथ दिल्ली में नए कप्तान की लंबी बैठक के बाद चयनकर्ताओं या गंभीर के अपने रुख से पीछे हटने की बहुत कम संभावना है। पर ऐसी अफवाहें थीं कि भारतीय क्रिकेट को चलाने वाले प्रभावशाली लोग गिल की अचानक पदोन्नति से खुश नहीं हैं, लेकिन यह मानना पूरी तरह से मूर्खतापूर्ण होगा कि पंजाब के बल्लेबाज को अगले टेस्ट कप्तान के रूप में चुने जाने से पहले इन ताकतवर लोगों को विश्वास में नहीं लिया गया था।

IPL 2025: पंजाब, गुजरात और लखनऊ को बचे हुए सत्र की शुरुआत से पहले झटका; मयंक यादव-जोस बटलर और फर्ग्यूसन बाहर
विज्ञापन
Team India: If Bumrah does not become captain, what will be his role? Gambhir and Shubman to show patience
जसप्रीत बुमराह - फोटो : PTI
बुमराह के लिए लगातार पांच टेस्ट खेलना होगा मुश्किल
बुमराह अब 31 वर्ष के हो चुके हैं और ऐसी स्थिति में आ गए हैं जहां भारतीय टीम की स्थायी कप्तानी दूर का सपना लग सकता है और जानकारों की राय के आधार पर उनके लिए लगातार पांच टेस्ट खेलना मुश्किल होगा। बुमराह की बात की जाए तो चयनकर्ताओं के पास बहुत ही सहज नेतृत्व मौजूद था, लेकिन उनकी चिंता भी समझ में आती है। ब्रेकडाउन की स्थिति में क्या होता है। रिपोर्ट्स में तो यहां तक खबरें आई हैं कि बुमराह खुद ही यह स्वीकार कर चुके हैं कि उनका पांचों टेस्ट में खेलना संभव नहीं है। इसलिए कोई ऐसा कप्तान बने जो लगातार पांच मैचों में कप्तान रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed