{"_id":"5a6ed1014f1c1bb1208b6113","slug":"team-india-skipper-virat-kohli-got-icc-test-championship-mace","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हारकर भी बाजीगर बन गई टीम इंडिया, ICC ने सम्मान में दिया यह ईनाम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हारकर भी बाजीगर बन गई टीम इंडिया, ICC ने सम्मान में दिया यह ईनाम
Mon, 29 Jan 2018 01:16 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 29 Jan 2018 01:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
test championship mace
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दक्षिण अफ्रीका के हाथों टेस्ट सीरीज गंवाने के बावजूद आईसीसी ने टीम इंडिया को सम्मानित किया है। जोहान्सबर्ग टेस्ट में द. अफ्रीका को 63 रन से हराने के बाद आईसीसी ने टीम इंडिया को ईनाम दिया है। भारतीय टीम को लगातार दूसरे वर्ष टेस्ट चैंपियनशिप गदा (मेज) दिया गया है। इस सम्मान के साथ टीम इंडिया को 10 लाख अमेरिकी डॉलर्स का चेक भी मिला है।
2 of 5
kohli gavaskar
इससे पहले साल 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर में टेस्ट सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली टेस्ट गदा हासिल करने वाले दुनिया के दसवें कप्तान बने थे। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने उन्हें यह गदा सौंपा था।
3 of 5
south africa
वहीं दक्षिण अफ्रीका अगर टीम इंडिया को इस सीरीज में 3-0 से हरा देती तो उसे आईसीसी की तरफ से तीन साल बाद एक बार फिर टेस्ट गदा मिलता, लेकिन अफसोस अफ्रीकी टीम के हाथ आया यह मौका जोहान्सबर्ग में मिली हार की वजह से फिसल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
team india
फिलहाल टेस्ट रैंकिंग में टीम इंडिया नंबर एक पर बरकरार है। अब 3 अप्रैल को अगली कटऑफ आने तक टीम इंडिया पहले स्थान पर ही रहेगी। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया और द. अफ्रीका के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। रैंकिंग में दूसरे पायदान पर काबिज द. अफ्रीका अगर इस सीरीज में कंगारू टीम को 4-0 से भी हरा दे, तब भी वो टीम इंडिया से आगे नहीं निकल पाएगी।
विज्ञापन
5 of 5
virat kohli
बता दें कि टेस्ट रैंकिंग में फिलहाल टीम इंडिया 121 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका 115 अंकों के साथ दूसरे पायदान है। हालांकि इस सीरीज से पहले टीम इंडिया के अंक 124 थे, लेकिन मेजबान टीम के हाथों सीरीज गंवाने के बाद टीम इंडिया को 3 अंकों का नुकसान झेलना पड़ा है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।