क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया लंदन पहुंच चुकी है। लंदन पहुंचते ही टीम इंडिया तैयारियों में लग गई है।
VIDEO: लंदन में टीम इंडिया ने शुरू की प्रैक्टिस, क्रिकेट छोड़ खेला ये अनोखा खेल
टीम ने लंदन के द ओवल क्रिकेट मैदान में प्रैक्टिस शुरू कर दी। खिलाड़ियों ने शुरुआत में आपस में फुटबॉल खेलकर खुद को तैयार किया।
उसके बाद टीम ने अनोखे तरह की प्रैक्टिस शुरू की। खिलाड़ियों ने बचपन वाला खेल खेलना शुरू किया जिसमें सभी खिलाड़ी एक-दूसरे से कपड़े छिनकर बचते हुए भागते दिखे।
देखें वीडियो:
⚽️ + BIB catching for #TeamIndia on Day 1 at the Drills 💪🏻💪🏻🔝👌🏻 #CWC19 🇮🇳🇮🇳 @yuzi_chahal23 at it 🎙🗣
A post shared by Team India (@indiancricketteam) on
टीम के सदस्य युजवेंद्र चहल ने एक वीडियो में खेल के बारे में बताया और टीम की तैयारी के बारे में भी जानकारी दी।
बता दें कि टीम इंडिया को वर्ल्ड कप का अपना पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के साथ 5 जून को खेलना है।