सब्सक्राइब करें

T20 WC: सुपर-8 में 24 जून को भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से, इन दो टीमों से भी हो सकता है मुकाबला, देखें शेड्यूल

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 13 Jun 2024 09:55 AM IST
सार

सुपर-8 में भारतीय टीम अपना आखिरी मुकाबला 24 जून को ऑस्ट्रेलिया से सेंट लूसिया में खेलेगी। टीम इंडिया के लिए यह 2023 वनडे विश्व कप फाइनल का बदला लेना का अहम मौका होगा।

विज्ञापन
Team India will face Australia on June 24 in Super-8, see India full schedule Super-8 T20 World Cup 2024
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : ICC
टी20 विश्व कप 2024 में बुधवार को भारत ने अमेरिका को हराकर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली। न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में अमेरिका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 110 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम ने 18.2 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। यह टीम इंडिया की इस टी20 विश्व कप में लगातार तीसरी जीत रही। इससे पहले भारत ने आयरलैंड और पाकिस्तान को हराया था।
Trending Videos
Team India will face Australia on June 24 in Super-8, see India full schedule Super-8 T20 World Cup 2024
रोहित और कमिंस - फोटो : ICC/BCCI
भारत ए1 और ऑस्ट्रेलिया बी2
भारतीय टीम का ग्रुप-ए में शीर्ष पर यानी A1 रहना तय है। हालांकि, अगर टीम इंडिया अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर भी रहती तो भी उसे A1 ही माना जाता। दरअसल, आईसीसी ने पहले ही इसका एलान किया था कि भारतीय टीम अपने ग्रुप में किसी भी स्थान पर रहे, उसे सुपर-8 में A1 ही माना जाएगा। यह भारतीय समयानुसार मैच के प्रसारण के लिए किया गया था। A1 रहते हुए भारत का मुकाबला सुपर-8 राउंड में रात आठ बजे से होगा। इसी तरह ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने ग्रुप-बी में शीर्ष पर है, लेकिन उसे बी-2 ही माना जाएगा। ऐसे में भारत और ऑस्ट्रेलियाई टीम सुपर-8 राउंड में एक ही ग्रुप में होगी। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही सुपर-8 के लिए कुछ टीमों को सीडिंग्स दे दी गई थीं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के अलावा कुछ अन्य टीमें भी हैं। आइए पहले उन पर नजर डालते हैं...



ग्रुप A
A1: भारत, A2: दूसरी क्वालिफाई करने वाली टीम

ग्रुप-B
B1: दूसरी क्वालिफाई करने वाली टीम, B2: ऑस्ट्रेलिया

ग्रुप-C
C1: दूसरी क्वालिफाई करने वाली टीम, C2: वेस्टइंडीज

ग्रुप-D
D1: दक्षिण अफ्रीका, D2: दूसरी क्वालिफाई करने वाली टीम
विज्ञापन
विज्ञापन
Team India will face Australia on June 24 in Super-8, see India full schedule Super-8 T20 World Cup 2024
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
ये है आगे का शेड्यूल
सुपर-8 के लिए क्वालिफाई करते ही भारत के इस राउंड के कुछ मैच तय हो गए हैं। सुपर-8 राउंड में चार-चार टीमों का ग्रुप बनेगा। हर ग्रुप में एक टीम तीन मैच खेलेगी। अपने-अपने ग्रुप में शीर्ष दो स्थान पर रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। 26 (त्रिनिदाद) और 27 (गुयाना) जून को दोनों सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। भारतीय टीम अगर सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रहती है तो वह अपना मुकाबला गुयाना में खेलेगी। वहीं, 29 जून को बारबाडोस में फाइनल मुकाबला होगा। भारतीय टीम सुपर-8 राउंड में अपना पहला मैच 20 जून को ग्रुप-सी में शीर्ष पर रहने वाली टीम से बारबाडोस में खेलेगी। ग्रुप-सी में शीर्ष पर रहने वाली टीम अभी तय नहीं हुई है। वेस्टइंडीज को C2 का दर्जा दिया गया था। ऐसे में C1 पर अफगानिस्तान की टीम रह सकती है। हालांकि, उसका सामना 14 जून को पापुआ न्यू गिनी से है। इस मैच के नतीजों पर काफी कुछ निर्भर होगा। ऐसे में टीम इंडिया सुपर-8 में अफगानिस्तान की टीम से भिड़ सकती है।

टी20 विश्व कप के लिए सुपर-8 के ग्रुप
ग्रुप 1 ग्रुप 2
A1 (भारत) B1 (तय नहीं)
B2 (ऑस्ट्रेलिया) A2 (तय नहीं)
C1 (तय नहीं) D1 (दक्षिण अफ्रीका)
D2 (तय नहीं) C2 (वेस्टइंडीज)
Team India will face Australia on June 24 in Super-8, see India full schedule Super-8 T20 World Cup 2024
रोहित और कमिंस - फोटो : ICC/BCCI
24 जून को भारत-ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला
इसके बाद टीम इंडिया 22 जून को अपना दूसरा सुपर-8 का मुकाबला खेलेगी। 22 को भारत का सामना ग्रुप-डी में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा। यह मैच सेंट विन्सेंट में खेला जाएगा। ग्रुप-डी में दक्षिण अफ्रीका ने पहले स्थान पर रहते हुए क्वालिफाई कर लिया है। वहीं, दूसरे स्थान के लिए बांग्लादेश और नीदरलैंड की टीमें प्रबल दावेदार हैं। हालांकि, नेपाल और श्रीलंका भी रेस से बाहर नहीं हुई हैं। यह ग्रुप अभी तक खुला है। हालांकि, नेपाल और श्रीलंका को क्वालिफाई करने के लिए किसी चमत्कार की जरूरत होगी।

ऐसे में ज्यादा संभावना है कि भारत का सामना बांग्लादेश या फिर नीदरलैंड से हो सकता है। वहीं, सुपर-8 में भारतीय टीम अपना आखिरी मुकाबला 24 जून को 2021 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से सेंट लूसिया में खेलेगी। भारतीय टीम के लिए यह 2023 वनडे विश्व कप फाइनल का बदला लेना का अहम मौका होगा। साथ ही सेमीफाइनल में पहुंचने के नजरिये से भी यह मुकाबला अहम माना जा रहा है। दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है। मिचेल मार्श की अगुआई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने ग्रुप-बी में शीर्ष पर रहकर सुपर-8 के लिए क्वालिफाई किया है, लेकिन उन्हें बी-2 का दर्जा दिया गया है।

भारतीय टीम के अगले चार मैच
खिलाफ (कौन सी टीम हो सकती है) तारीख जगह राउंड
कनाडा 15 जून फ्लोरिडा ग्रुप
C1 (अफगानिस्तान) 20 जून बारबाडोस सुपर-8
D2 (बांग्लादेश/नीदरलैंड) 22 जून एंटीगुआ सुपर-8
B2 (ऑस्ट्रेलिया) 24 जून सेंट लूसिया सुपर-8
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed