{"_id":"58e77b914f1c1bf8335b5dcf","slug":"team-profile-ipl-2017-kings-xi-punjab","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL-10: अंतिम पायदान की हैट्रिक से दूर रहना चाहेगी किंग्स इलेवन पंजाब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL-10: अंतिम पायदान की हैट्रिक से दूर रहना चाहेगी किंग्स इलेवन पंजाब
पिछले साल आईपीएल में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने इस साल कई बड़े विदेशी नामों को अपने साथ जोड़ा है। फाइनल तक पहुंचने के बावजूद खिताबी जीत दर्ज करने में असफल रहने वाली इस टीम के पास मिस और हिट के अलावा कोई और विकल्प मौजूद ही नहीं है।
Trending Videos
2 of 5
मोहाली स्टेडियम में प्रेक्टिस करते किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी
- फोटो : फाइल फोटो
इस टीम के साथ सबसे बड़ी दिक्कत है कि टीम ग्लेन मैक्सवेल पर कुछ ज्यादा ही निर्भर करती है। यही वजह है कि इस सीजन में टीम की कमान भी मैक्सवेल के हाथ में ही सौंपी गई है। हालांकि टीम को इस सीजन मुरली विजय की कमी खल सकती, जो चोटिल होकर आईपीएल 10 से बाहर बैठ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
आईपीएल सीजन-9 के लिए प्रैक्टिस करती किंग्स इलेवन पंजाब की टीम।
- फोटो : amar ujala
किंग्स इलेवन पंजाब में डेविड मिलर, हाशिल अमला, शॉन मार्श और मार्कस स्टोइनिस जैसे खिलाड़ी तो ही हैं, साथ ही उन्होंने इस साल ऑयन मॉर्गन और मार्टिन गुप्टिल को भी अपने साथ जो़ड़ा है। पहले आईपीएल में तीसरे स्थान पर रहने वाली किंग्स इलेवन 2014 में उपविजेता भी रही थी। किंग्स इलेवन की टीम 3 बार अंतिम पायदान पर रह चुकी है।
4 of 5
मुरली विजय
मुरली विजय के अलावा इस टीम में मनन वोहरा और रिद्धिमान साहा जैसे प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं। गेंदबाजी की कमान वरुण ऐरॉन, संदीप शर्मा, मोहित शर्मा के अलावा मैट हेनरी के पास होगी। टीम में अक्षर पटेल और गुरकीरत सिंह जैसे ऑलराउंडर भी मौजूद हैं। टीम का पहला मैच 8 अप्रैल को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में राइजिंग पुणे सुपरजायंट के खिलाफ है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।