फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Virat kohli Ranji Trophy: 'किंग कोहली' का जादू बरकरार, दिल्ली का रणजी मैच देखने स्टेडियम में उमड़ी भीड़

Thu, 30 Jan 2025 02:10 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 30 Jan 2025 02:10 PM IST
सार

डीडीसीए ने पहले 6000 की क्षमता वाला गौतम गंभीर स्टैंड खोला, लेकिन भीड़ को देखते हुए 14000 की क्षमता वाला बिशन सिंह बेदी स्टैंड खोलना पड़ा।

विज्ञापन
Thousands of people gathered in Arun Jaitley stadium to watch Virat Kohli Delhi Ranji Trophy match
विराट कोहली को देखने भारी भीड़ स्टेडियम पहुंची है - फोटो : Twitter
भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली का ‘स्टार पावर’ अरूण जेटली स्टेडियम के भीतर और बाहर देखने को मिला जहां दिल्ली और रेलवे के बीच रणजी ट्रॉफी मैच में उन्हें खेलते देखने हजारों की संख्या में दर्शक उमड़े। कोहली 12 साल बाद रणजी ट्रॉफी मैच खेल रहे है। डीडीसीए (दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ ) ने कोहली की वापसी वाले मैच में करीब 10000 दर्शकों के आने का कयास लगाया था जो रणजी ट्रॉफी मैच में एक रिकॉर्ड है। कोहली का जादू ऐसा है कि सारे कयास धरे रह गए और इससे कहीं अधिक संख्या में लोग आए।
Thousands of people gathered in Arun Jaitley stadium to watch Virat Kohli Delhi Ranji Trophy match
विराट कोहली - फोटो : Twitter
खेल गुरुवार सुबह साढ़े नौ बजे शुरू होना था और इससे काफी पहले से दर्शकों की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। डीडीसीए ने पहले 6000 की क्षमता वाला गौतम गंभीर स्टैंड खोला, लेकिन भीड़ को देखते हुए 14000 की क्षमता वाला बिशन सिंह बेदी स्टैंड खोलना पड़ा। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला भी उसी जगह से गुजर रहा था जो महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने राजघाट गए थे।
Thousands of people gathered in Arun Jaitley stadium to watch Virat Kohli Delhi Ranji Trophy match
विराट कोहली - फोटो : Twitter
डीडीसीए सचिव अशोक शर्मा ने कहा, 'मैं 30 साल से अधिक समय से दिल्ली क्रिकेट से जुड़ा हूं, लेकिन रणजी ट्रॉफी मैच में ऐसा नजारा नहीं देखा। इससे साबित होता है कि कोहली की लोकप्रियता का कोई सानी नहीं।' उन्होंने कहा, 'यह इसलिए भी और चुनौतीपूर्ण हो गया क्योंकि दर्शक उसी समय स्टेडियम में आ रहे थे जब बाहर प्रधानमंत्री मोदी की वीआईपी मूवमेंट थी। कड़े प्रोटोकॉल और पुलिस के निर्देशों के बाद हमें जनता के लिए दूसरा स्टैंड खोलना पड़ा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Thousands of people gathered in Arun Jaitley stadium to watch Virat Kohli Delhi Ranji Trophy match
विराट कोहली - फोटो : Twitter
गौतम गंभीर स्टैंड खचाखच भरने के बाद बिशन सिंह बेदी स्टेडियम का भी निचला हिस्सा पूरा भर गया। टॉस के समय 12000 से ज्यादा दर्शक मैदान पर थे। ‘कोहली कोहली’ का शोर दूर से ही सुनाई दे रहा था जब भारत के पूर्व कप्तान दिल्ली टीम के अपने साथियों के साथ मैदान पर उतरे। कोहली दूसरी स्लिप में फील्डिंग कर रहे थे और उनकी हर मूवमेंट पर तालियां बज रही थीं। वहीं 12वें ओवर में एक अति उत्साहित दर्शक सुरक्षा घेरा तोड़कर उनकी तरफ भागा और उनके पैर छुए। बाद में सुरक्षाकर्मी उसे बाहर ले गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed