फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वो तीन रन आउट जिसने डाला रंग में भंग, कुछ इंच की वजह से बदल गए IPL चैंपिंयस

Wed, 15 Apr 2020 06:51 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 15 Apr 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
Three Run Out In IPL Final match Who Change The Title Winner
एमएस धोनी रनआउट - फोटो : सोशल मीडिया

IPL 2020 को भले ही कोरोना वायरस की वजह से अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया हो, लेकिन क्रिकेटप्रेमी अभी भी अपने टेलिविजन सेट पर इंडियन प्रीमियर लीग के पुराने मैच देख रहे हैं, उन्हें बखूबी पता है कि मैदान पर रन आउट कई बार मैच का रूख बदल देता है। जीती हुई बाजी हार में बदल जाती है।



आईपीएल के 12 सीजन अब तक खेले गए हैं। कई मैच ऐसे हुए हैं, जिसके रोमांच ने सारी हदें पार कर दी हैं। कई बार ऐसा मौका भी आया है, जब एक रन आउट की वजह से टीम को अपना खिताब तक गंवाना पड़ा है। आइए हम आपको बताते हैं आईपीएल के तीन खिताबी मुकाबले के बारे में जिनमें एक रन आउट ने मैच का पूरा खेल ही बदल दिया था।

Three Run Out In IPL Final match Who Change The Title Winner
एमएस धोनी रनआउट - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल 2019 के खिताबी मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रन आउट हो गए। पूरे टूर्नामेंट में टीम की बल्लेबाजी उन्हीं के आसपास घूम रही थी। मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस हाई प्रेशर मैच में जब धोनी बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए, तो उनकी टीम को 57 गेंदों में 77 रन बनाने थे। रन लेने के क्रम में ईशान किशन ने धोनी को रन आउट कर दिया।

उनके रन आउट होने पर काफी विवाद हुआ, लेकिन काफी रीप्ले देखने के बाद उन्हें आउट दिया गया। उनके बल्ले से आठ गेंदों में दो रन ही आ पाए। अंत में चेन्नई को सिर्फ एक रन से हार झेलनी पड़ी। महेंद्र सिंह धोनी रन आउट नहीं होते तो शायद उनकी टीम आसानी से इस मुकाबले को जीतकर एक और खिताब अपने नाम कर लेती।
Three Run Out In IPL Final match Who Change The Title Winner
अंबाती रायुडू - फोटो : सोशल मीडिया

आईपीएल 2010 का फाइनल भी मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया था। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 168 रन बोर्ड पर टांग दिए थे। मुंबई को अंतिम आठ गेंदों में 26 रन की जरूरत थी, तभी शानदार लय में खेल रहे अंबाती रायुडू रन आउट हो गए। इसके बाद अगली ही गेंद पर रायु़डू के साथ बल्लेबाजी कर रहे कीरोन पोलार्ड भी आउट हो गए। एक रन लेने के बाद पोलार्ड दूसरे रन के लिए भागे, लेकिन रायुडू तैयार नहीं थे। पोलार्ड को बचाने के लिए अंबाती ने खुद को रन आउट करवा लिया। मुंबई इंडियस यह खिताबी मुकाबला हार गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Three Run Out In IPL Final match Who Change The Title Winner
स्टुअर्ट बिन्नी - फोटो : सोशल मीडिया

आईपीएल 2016 का फाइनल मुकाबला खेला गया सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच। मैच के अंतिम 12 गेंदों में आरसीबी को जीत के लिए 30 रन की जरूरत थी। पिच पर स्टुअर्ट बिन्नी के साथ सचिन बेबी थे, लेकिन वह 18वें ओवर की पहली ही गेंद पर रन आउट हो गए। लॉन्ग ऑन पर खेलकर उन्होंने दो रन लेने की कोशिश की लेकिन दीपक हूडा के थ्रो से नहीं बच पाए।

उनके आउट होने के बाद सिर्फ गेंदबाज बचे थे और टीम को आठ रन से हार मिली। इस मैच में बल्लेबाजी के लिए उतरते ही बिन्नी ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया। उनके बल्ले से सात गेंदों में 9 रन निकले थे। बिन्नी अगर अंत तक खेलते तो मैच का नतीजा कुछ भी हो सकता था। उस सीजन के बाद आरसीबी अभी तक प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed