{"_id":"5e96abf68ebc3e78bf175dd5","slug":"coronavirus-lockdown-vietnam-free-rice-atm-help-poor-affected-by-coronavirus","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस देश में लगे चावल के एटीएम, लॉकडाउन में जरूरतमंदों को फ्री में मिलेगी मदद","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
इस देश में लगे चावल के एटीएम, लॉकडाउन में जरूरतमंदों को फ्री में मिलेगी मदद
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Wed, 15 Apr 2020 02:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
चावल का एटीएम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण को रोकने के लिए भारत ही नहीं बल्कि कई देशों में लॉकडाउन लागू किया गया है। लॉकडाउन के वजह से कई लोगों को खाने की दिक्कत हो रही है तो वहीं कई लोग बेरोजगार भी हो गए हैं। इसी बीच एक देश ने सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखते हुए जरूरतमंदों की मदद के लिए चावल देने का अनोखा तरीका अपनाया है।
2 of 5
चावल का एटीएम
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, वियतनाम में लॉकडाउन के दौरान खाने की दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए राइस एटीएम यानी चावल देने की मशीन लगाई गई हैं। बैंक एटीएम की तरह इस मशीन से कोई भी मुफ्त में चावल निकाल सकता है। यह मशीन 24 घंटे काम करेगी। इस मशीन को लगवाने का काम वियतनाम के एक बिजनेसमैन ने किया है ताकि लॉकडाउन में लोगों को खाने की दिक्कत न हो। राइस एटीएम की यह पहल काफी हद तक कारगर साबित हो रही है।
3 of 5
चावल का एटीएम
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि वियतनाम में अभी तक कोरोना के संक्रमण के बहुत कम मामले सामने आए हैं और इस वायरस के वजह से किसी की मृत्यु नहीं हुई है। हालांकि इस खतरनाक वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए 31 मार्च से ही पूरे देश में लॉकडाउन लागू किया गया है। वियतनाम के लोग भी इसे गंभीरता से लेते हुए सोशल डिस्टेन्सिंग के नियमों का पालन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
चावल का एटीएम
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं लॉकडाउन के वजन से छोटे उद्योग-धंधे पूरी तरह से ठप हो गए हैं और कई लोग बेरोजगार भी हो गए हैं। ऐसे में राइस एटीएम काफी मददगार साबित हो रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
चावल का एटीएम
- फोटो : सोशल मीडिया
चावल देने वाली इस मशीन से एक दिन में 1.5 किलो चावल मिलता है। हाउसकीपर, स्ट्रीट सेलर और लॉटरी टिकट बेचकर पैसे कमाने वाले लोगों के लिए यह मशीन काफी मददगार है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।