{"_id":"5e96c4e48ebc3e77b463c42a","slug":"honda-motorcycles-and-scooters-india-honda-scooter-models-aviator-activa-i-grazia-navi-cliq-honda-bikes-india-new-launch-rebel-500-cb500x","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Honda ने वेबसाइट से हटाए 5 मॉडल्स, बंद कर सकती है ये 2 मोटरसाइकिल और 4 स्कूटर, 500cc की बाइक लाने की तैयारी","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Honda ने वेबसाइट से हटाए 5 मॉडल्स, बंद कर सकती है ये 2 मोटरसाइकिल और 4 स्कूटर, 500cc की बाइक लाने की तैयारी
Wed, 15 Apr 2020 01:55 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 15 Apr 2020 01:55 PM IST
विज्ञापन
Honda Navi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Honda Motorcycles and Scooters India (होंडा मोटरसाइकल्स एंड स्कूटर्स इंडिया) ने अपने आधिकारिक वेबसाइट से कई उत्पादों को हटा दिया है। वेबसाइट से हटाए गए उत्पादों में 5 स्कूटर्स शामिल हैं। होंडा के यह उत्पाद Aviator (एविएटर), Activa i (एक्टिवा आई), Grazia (ग्रेजिया), Navi (नावी) और Cliq (क्लिक) हैं। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि होंडा की वेबसाइट से हटाई गईं इन सभी स्कूटर्स को बंद कर देगी। रिपोर्ट के मुताबिक इनमें से कई मॉडल्स पुराने ईंधन उत्सर्जन मानक BS4 वाले थे। कंपनी इनमें से कई मॉडल्स को नए BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक में अपडेट करेगी। इसके बाद अपडेटेड मॉडल्स की जानकारी कंपनी की वेबसाइट में अपडेट की जाएगी।
Honda Grazia
हालांकि रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी वेबसाइट से हटाई गए इन उत्पादों में से कुछ को बंद भी किया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक इनमें से Honda अपने 4 स्कूटर्स- Aviator, Activa i, Navi और Cliq को बंद कर सकती है। इन मॉडल्स की कम बिक्री इन्हें बंद करने की वजह है।
वहीं, कंपनी Grazia को नए BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक के साथ लॉन्च कर सकती है। Honda Grazia 125cc का स्कूटर है। भारतीय टूव्हीलर बाजार में इसका मुकाबला Hero Maestro Edge 125 (हीरो माएस्ट्रो एज 125), TVS Ntorq 125 (टीवीएस एनटॉर्क 125) और Suzuki Burgman Street (सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट) जैसे स्कूटर्स से होगा।

Honda CBR250R
इन माडल्स पर भी तलवार
रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी Honda CBR250R और Honda Xblade मोटरसाइकिल का उत्पादन बंद कर सकती है। हालांकि, इस बारे में कंपनी ने फिलहाल आधिकारिक रूप से कोई एलान नहीं किया है।
रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी Honda CBR250R और Honda Xblade मोटरसाइकिल का उत्पादन बंद कर सकती है। हालांकि, इस बारे में कंपनी ने फिलहाल आधिकारिक रूप से कोई एलान नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Honda Rebel 300, Rebel 500
- फोटो : Social Media
500cc की बाइक्स लाएगी
Honda भारत में 500cc की नई मोटरसाइकिल्स उतारने की योजना बना रही है। भारतीय ग्राहकों को ध्यान में रखकर कंपनी किन मॉडल्स को लॉन्च करेगी, अभी इसका खुलासा नहीं किया है। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि नई लॉन्च में Adventure Tour Bike (अडवेंचर टूरर बाइक) Honda CB500X (होंडा सीबी500एक्स) और Cruiser Bike (क्रूजर बाइक) Honda Rebel 500 (होंडा रिबेल 500) शामिल होंगी। इनके साथ-साथ फुल-फेयर्ड बाइक CBR500R और नेकेड बाइक CB500F को भी भारत में पेश किया जा सकता है।

Honda Rebel 500
- फोटो : Social Media
Rebel 500 और CB500X की खासियत
Honda Rebel 500 में 471cc, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है। यह 48PS का पावर और 43Nm टॉर्क पैदा करता है। इसके एक पुराने स्टाइल की क्रूजर बाइक माना जाता है, जिसमें ब्लैक अलॉय व्हील्स, राउंड एलईडी हेडलैंप और फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलता है।
Honda CB500X में भी 471cc, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 48PS पावर जेनरेट करता है। यह अडवेंचर-टूरर बाइक स्टील-डायमंड फ्रेम पर बनाई गई है। इसमें ज्यादा ग्राउंड क्लियरेंस, बड़ी विंडस्क्रीन, ऑफ-रोड फ्रेंडली टायर जैसी कई खूबियां मिलती हैं।