{"_id":"5e96c0d18ebc3e774051f8af","slug":"rohit-sharma-is-a-big-match-winner-says-english-batsman-jos-buttler","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रोहित शर्मा का दीवाना निकला यह अंग्रेज क्रिकेटर, बल्लेबाजी की तारीफ करते नहीं थक रहा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रोहित शर्मा का दीवाना निकला यह अंग्रेज क्रिकेटर, बल्लेबाजी की तारीफ करते नहीं थक रहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 15 Apr 2020 01:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर ने रोहित शर्मा की तारीफों के पुल बांधते हुए भारत के सलामी बल्लेबाज को बेहतरीन खिलाड़ी करार दिया है, जो बिना अधिक प्रयास किए बड़े शतक जमाकर विरोधी टीम को पस्त कर सकता है। राजस्थान रॉयल्स के पेज पर बटलर ने ‘इंस्टाग्राम लाइव चैट’ के दौरान कहा कि रोहित बेहतरीन खिलाड़ी हैं।
2 of 5
रोहित शर्मा और जोस बटलर
- फोटो : ट्विटर
उन्होंने कहा, ‘बल्लेबाजी में सरलता। भारत के काफी खिलाड़ियों के पास यह शानदार शैली है। वह लंबे समय से शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। मुझे उनकी बल्लेबाजी और बिना किसी प्रयास के लोगों को पस्त करने का तरीका पसंद है।’
3 of 5
रोहित-विराट
- फोटो : BCCI
32 साल के रोहित को सीमित ओवरों के फॉर्मेट में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक माना जाता है और वह आईसीसी एकदिवसीय बल्लेबाजी रैंकिंग में भारतीय कप्तान विराट कोहली के बाद दूसरे स्थान पर हैं। मुंबई का यह बल्लेबाज दुनिया का एकमात्र बैट्समैन है जिसने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : social Media
रोहित ने 2019 विश्व कप में पांच शतक जड़कर विश्व कप मैचों में सर्वाधिक शतक के सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी की थी और वह 648 रन के साथ टूर्नमेंट के टॉप स्कोरर रहे थे। IPL 2016 और 2017 में रोहित के साथ मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम का हिस्सा रहे बटलर ने कहा, ‘रोहित के साथ मैंने जो चीजें देखी हैं उनमें से एक यह है कि अगर वह जम गए तो बड़ी पारियां खेलते हैं और मैच को काफी प्रभावित करते हैंं।'
विज्ञापन
5 of 5
जोस बटलर
- फोटो : UK Standard
बटलर का मानना है कि भारतीय खिलाड़ी अब उछाल लेती गेंदों से निपटने के लिए बेहतर स्थिति में हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि कुछ साल पहले लोग भारतीय खिलाड़ियों के खिलाफ शॉर्ट पिच गेंदों का इस्तेमाल करते थे, लेकिन रोहित उन पर बड़े शॉट खेलते हैं। इसके बाद आप फुल लेंथ की गेंदबाजी करते हो और वह उसे भी मैदान के बाहर भेज देते हैं।’
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।