{"_id":"5e95dc548ebc3e76840fc98f","slug":"us-state-alaska-purchase-story-from-russian-empire","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमेरिका का वो खूबसूरत राज्य, जिसे उसने 45 करोड़ में रूस से खरीदा था","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अमेरिका का वो खूबसूरत राज्य, जिसे उसने 45 करोड़ में रूस से खरीदा था
आमतौर पर कोई भी राज्य पहले से ही देश का हिस्सा होते हैं या फिर उन्हें युद्ध में जीत कर या फिर उसपर कब्जा करके उसे देश का हिस्सा बनाया जाता है, लेकिन अमेरिका में एक ऐसा राज्य है, जिसे उसने रूस से खरीदा था और वो भी 45 करोड़ 81 लाख में। यह जानकर आपको हैरानी तो हो रही होगी, लेकिन यह बिल्कुल सच है। क्षेत्रफल के अनुसार, आज यह राज्य संयुक्त राज्य अमेरिका के 50 राज्यों में सबसे बड़ा राज्य है। तो चलिए इसके बारे में विस्तार से आपको बताते हैं।
2 of 5
अलास्का
- फोटो : Social media
इस अमेरिकी राज्य का नाम है अलास्का। इसके पूर्व में कनाडा, उत्तर में आर्कटिक महासागर, दक्षिण-पश्चिम में प्रशांत महासागर और पश्चिम में रूस स्थित है। इस राज्य का नाम अलास्का रूसी साम्राज्य के समय से ही इस्तेमाल होता आ रहा है, जिसे अमेरिका ने भी नहीं बदला। दरअसल, अलास्का का मतलब होता है मुख्य भूमि या महान भूमि।
3 of 5
अलास्का
- फोटो : Pixabay
अलास्का में ही स्थित है जोनउ आइस फील्ड, जिसे दुनिया का सातवां सबसे बड़ा हिम इलाका माना जाता है। करीब 1500 वर्ग किलोमीटर के दायरे में फैले इस इलाके में सालाना 100 फीट बर्फबारी होती है। चूंकि यह इलाका अधिक उंचाई पर है, इस वजह से यहां की बर्फ गर्मियों में भी कम ही पिघलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अलास्का का झंडा
- फोटो : Social media
आपको जानकर हैरानी होगी कि अलास्का का झंडा एक 13 साल के लड़के ने डिजाइन किया था, जिसका नाम बेनी बेनसन्स है। इसके लिए साल 1927 में एक प्रतियोगिता कराई गई थी, जिसमें बेनी विजेता बने थे और उन्हें पुरस्कार स्वरूप 1000 डॉलर (आज के हिसाब से करीब 76 हजार रुपये) की स्कॉलरशिप मिली थी।
विज्ञापन
5 of 5
अलास्का
- फोटो : Social media
तीन जनवरी 1959 को अलास्का अमेरिका का 49वां राज्य बना था। दरअसल, 30 मार्च 1867 को अमेरिका ने अलास्का को रूसी साम्राज्य से खरीदा था। इसके लिए उसने रूस को 72 लाख डॉलर (45 करोड़ 81 लाख रुपये) चुकाए थे, यानी हर एकड़ के लिए रूस को करीब 315 रुपये दिए गए थे। रूस के जार अलेक्जेंडर द्वितीय ने इसे बेचा था। हालांकि अलास्का की जनता इस सौदे के खिलाफ थी, लेकिन उनकी बातों का अनसुना कर दिया गया था। उन्हें अमेरिका का अपना देश मानने में काफी वक्त लगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।