{"_id":"674849c1e13ebbf2d408b4eb","slug":"video-coming-here-and-playing-challenge-said-indian-captain-rohit-sharma-in-australian-parliament-2024-11-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIDEO: यहां आना और खेलना हमारे लिए हमेशा से चुनौती रही है...', ऑस्ट्रेलियाई संसद में बोले भारतीय कप्तान रोहित","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
VIDEO: यहां आना और खेलना हमारे लिए हमेशा से चुनौती रही है...', ऑस्ट्रेलियाई संसद में बोले भारतीय कप्तान रोहित
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 28 Nov 2024 04:20 PM IST
सार
रोहित ने कहा, 'हमें बीते समय में और पिछले सप्ताह सफलता मिली है। हम उस लय को आगे बढ़ाना चाहते हैं, हम भी उस संस्कृति का आनंद लेना चाहते हैं जो ऑस्ट्रेलिया में है।'
विज्ञापन
1 of 7
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने संसद में एक प्यारा भाषण भी दिया। भारतीय कप्तान ने दोनों देशों के मजबूत रिश्तों की सराहना की। भारतीय कप्तान ने ऑस्ट्रेलियाई लोगों को उनकी प्रतिस्पर्धी भावना के लिए तारीफ करते हुए कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम दुनिया के इस हिस्से की यात्रा करना पसंद करती है। रोहित ने ऑस्ट्रेलियाई शहरों और संस्कृति को जीवंत बताया।
2 of 7
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : Twitter
उन्होंने कहा, 'भारत और ऑस्ट्रेलिया, हमारा रिश्ता बेहद पुराना है, चाहे वह खेल से जुड़ा हो, चाहे वह व्यापार संबंध हो। वर्षों से हमने दुनिया के इस हिस्से में आने, क्रिकेट खेलने और इस देश की भिन्न-भिन्न प्रकार की संस्कृति का आनंद उठाया है। निश्चित तौर पर ऑस्ट्रेलिया उन चुनौतीपूर्ण देशों में से एक है जहां लोग क्रिकेट खेलने का आनंद लेते हैं। यहां के लोगों में जुनून है, प्रतिस्पर्धा है और ऐसा ही ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाड़ियों में भी दिखता है। यही कारण है कि यहां आना और क्रिकेट खेलना हमेशा एक बड़ी चुनौती रही है।
Full speech of Captain Rohit Sharma at Parliament house Canberra Australia.🙌🇮🇳🔥
रोहित ने कहा, 'हमें बीते समय में और पिछले सप्ताह सफलता मिली है। हम उस लय को आगे बढ़ाना चाहते हैं, हम भी उस संस्कृति का आनंद लेना चाहते हैं जो ऑस्ट्रेलिया में है। शहरों की विविधता हमें एक अलग एहसास देती है। हम यहां आना पसंद करते हैं और अपनी यात्रा का आनंद लेते हैं और उम्मीद है कि अगले कुछ हफ्तों में हम ऑस्ट्रेलियाई फैंस और साथ ही भारतीय फैंस का मनोरंजन करने की कोशिश करेंगे। हम जो हासिल करना चाहते हैं उसे हासिल करने में एक बड़ी भूमिका निभाने के लिए हमारे फैंस भी यहां हैं। यहां जीतना कभी आसान नहीं होता। हम क्रिकेट खेलने के लिए उत्सुक हैं और साथ ही देश का लुत्फ भी उठा रहे हैं। यह एक शानदार जगह है। मुझे यहां एक अच्छा समय बिताने का इंतजार है। हम सभी उत्साहित हैं और उम्मीद है कि हम मनोरंजन कर पाएंगे। हमें यहां बुलाने के लिए धन्यवाद सर। यहां मौजूद होना हमारे लिए खुशी की बात है।'
When captain Rohit Sharma came on the stage for giving speech, the entire Australian Parliament welcomed him with loud applause.🥹🇮🇳🔥
भारत ने पहला टेस्ट 295 रन से जीता
पर्थ में पहले टेस्ट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से हराया था और रनों के अंतर से ऑस्ट्रेलियाई धरती पर सबसे बड़ी जीत हासिल की थी। विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह ने भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। विराट ने अपना 30वां टेस्ट शतक और ऑस्ट्रेलियाई धरती पर सातवां शतक बनाया। मैच में आठ विकेट लेने वाले कार्यवाहक कप्तान बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।
विज्ञापन
5 of 7
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : Twitter
पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 534 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में कंगारू टीम 238 रन पर सिमट गई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहली पारी में 150 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 104 रन पर सिमट गई। भारत को पहली पारी के आधार पर 46 रन की बढ़त मिली थी। दूसरी पारी भारत ने छह विकेट पर 487 रन बनाकर घोषित कर दी थी और कुछ बढ़त 533 रन की हासिल की थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।