{"_id":"66e7150cbd63028cbc091482","slug":"video-virat-kohli-came-in-angry-young-man-mode-broke-the-stadium-wall-by-playing-a-powerful-shot-ind-vs-ban-2024-09-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Video: एंग्री यंग मैन वाले मोड में आए विराट कोहली, अभ्यास मैच में दमदार शॉट खेलकर तोड़ डाली स्टेडियम की दीवार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Video: एंग्री यंग मैन वाले मोड में आए विराट कोहली, अभ्यास मैच में दमदार शॉट खेलकर तोड़ डाली स्टेडियम की दीवार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 15 Sep 2024 10:40 PM IST
सार
विराट कोहली एक बार फिर टेस्ट टीम में वापसी के लिए तैयार हैं। इंग्लैंड के खिलाफ इस साल की शुरुआत में खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से वह निजी कारणों से बाहर हो गए थे।
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली ने स्टेडियम की दीवार में छेद किया
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बांग्लादेश के खिलाफ 19 सितंबर से शुरू होने जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह जैसे तमाम दिग्गज मैदान पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। इस बीच धाकड़ बल्लेबाज कोहली ने एक ऐसा कारनामा कर दिया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।
2 of 6
विराट कोहली-जसप्रीत बुमराह
- फोटो : @BCCI
भारत और बांग्लादेश के बीच गुरुवार से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेली जाएगी। भारतीय टीम इस मैदान पर 12 सिंतबर से अभ्यास कर रही है। रविवार को किंग कोहली ने बल्लेबाजी की प्रैक्टिस की। इस दौरान उन्होंने नेट्स पर काफी समय बिताया।
3 of 6
विराट कोहली
- फोटो : twitter
पूर्व भारतीय कप्तान के नेट्स सेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें विराट को बल्लेबाजी का अभ्यास करते देखा जा रहा है। स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ 35 वर्षीय बल्लेबाज ने दमदार शॉट खेले। इस दौरान उनका एक शॉट इतना मजबूत था कि स्टेडियम की दीवार टूट गई और उसमें बड़ा सा छेद हो गया। उनका यह कारनामा देखकर हर कोई हैरान रह गया।
विराट कोहली एक बार फिर टेस्ट टीम में वापसी के लिए तैयार हैं। इंग्लैंड के खिलाफ इस साल की शुरुआत में खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से वह निजी कारणों से बाहर हो गए थे। इससे पहले उन्हें जनवरी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलते देखा गया था। कोहली जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
भारतीय टीम
- फोटो : @BCCI
भारतीय खिलाड़ी लगभग एक महीने के ब्रेक के बाद मैदान पर लौटेंगे। अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम को हार का सामना करना पड़ा था। बतौर मुख्य कोच और गेंदबाजी कोच गौतम गंभीर और मोर्ने मोर्कल के लिए यह पहली टेस्ट सीरीज है। दोनों इस सीरीज के लिए भारतीय खिलाड़ियों को तैयार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।