{"_id":"631ab75710ee1b681b316e35","slug":"virat-kohli-71st-century-photos-from-drink-before-match-to-kissing-his-ring","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Virat Kohli Century: विराट कोहली के ड्रिंक पीने से अंगूठी चूमने तक, तस्वीरों में देखें उनका 71वां शतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Virat Kohli Century: विराट कोहली के ड्रिंक पीने से अंगूठी चूमने तक, तस्वीरों में देखें उनका 71वां शतक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 09 Sep 2022 09:59 AM IST
सार
अफगानिस्तान के खिलाफ विराट कोहली ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का 71वां शतक लगाया। यह शतक 1020 दिन बाद आया। शतक पूरा करने के बाद उन्होंने अपनी अंगूठी चूमी और यह शतक अनुष्का को समर्पित किया।
विज्ञापन
1 of 12
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
एशिया कप में भारत का आखिरी मुकाबला अफगानिस्तान के साथ था। टूर्नामेंट के लिहाज से इस मैच का कोई महत्व नहीं था, क्योंकि फाइनल में पहुंचने वाली दोनों टीमें पहले ही तय हो चुकी हैं, लेकिन विराट कोहली ने इस मैच को अपने लिए खास बना लिया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में पहली बार शतकीय पारी खेली और कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। उन्होंने 1020 दिन बाद शतक लगाया और अपने 71वें शतक का वर्षों से चला आ रहा इंतजार खत्म किया। शतक पूरा करने के बाद उन्होंने अपनी अंगूठी चूमी और यह पारी पत्नी अनुष्का और बेटी वामिका को समर्पित की। यहां हम उनकी शतकीय पारी के खास लम्हें तस्वीरों में दिखा रहे हैं।
2 of 12
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच से पहले विराट कोहली ड्रिंक पीते नजर आए। यह ड्रिंक सामान्य था, जो एथलीट आमतौर पर पीते रहते हैं, लेकिन इसके बाद विराट ने जो पारी खेली, वह सामान्य नहीं थी। उन्होंने 61 गेंद में नाबाद 122 रन बनाए और एक साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।
3 of 12
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
शतक लगाने के बाद विराट ने अपनी अंगूठी को चूमा और यह पारी पत्नी अनुष्का और बेटी वामिका को समर्पित की। लंबे समय बाद शतक लगाने वाले विराट बेहद खुश नजर आए और पहली पारी के बाद बताया कि मुश्किल समय में अनुष्का ने उनका साथ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 12
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच में विराट शानदार लय में थे। उन्होंने शुरुआत में धीमी बल्लेबाजी की, लेकिन बाद में अपनी लय पकड़ी और लगातार बड़े शॉट खेले। इसी वजह से भारतीय टीम 212 रन बनाने में सफल रही।
विज्ञापन
5 of 12
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच में 50 रन पूरे करने के बाद भी विराट कोहली सुकून में दिख रहे थे। इस टूर्नामेंट में उन्होंने तीसरी बार 50 का आंकड़ा पार किया था। हालांकि, उन्होंने ज्यादा जश्न नहीं मनाया था और लग रहा था कि आज कोहली बड़ी पारी खेलने का मूड़ बना कर आए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।