Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Queen Goodbye: Elizabeth II had visited India three times, Gandhiji presented a handkerchief at the wedding
{"_id":"631ab2dd0fbdf3704e10f1a6","slug":"queen-goodbye-elizabeth-ii-had-visited-india-three-times-gandhiji-presented-a-handkerchief-at-the-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महारानी अलविदा: तीन बार भारत यात्रा पर आई थीं एलिजाबेथ द्वितीय, शादी में गांधीजी ने भेंट किया था रुमाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महारानी अलविदा: तीन बार भारत यात्रा पर आई थीं एलिजाबेथ द्वितीय, शादी में गांधीजी ने भेंट किया था रुमाल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 09 Sep 2022 09:49 AM IST
सार
महारानी एलिजाबेथ पहली बार 21 जनवरी 1961 को भारत दौरे पर आई थीं। तत्कालीन पीएम पं. जवाहरलाल नेहरू और तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
1 of 4
पंडित नेहरू- महारानी एलिजाबेथ द्वितीय
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
ब्रिटेन और महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का भारत से गहरा नाता रहा है। वे 70 साल के अपने महारानी काल में तीन बार भारत आई थीं। उनकी देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी और आईके गुजराल व समकालीन राष्ट्रपतियों डॉ. राजेंद्र प्रसाद, ज्ञानी जेल सिंह और केआर नारायणन से भी मुलाकातें हुई। पीएम नरेंद्र मोदी 2018 में लंदन में उनसे मिले थे।
महारानी एलिजाबेथ पहली बार 21 जनवरी 1961 को भारत दौरे पर आई थीं। तत्कालीन पीएम पं. जवाहरलाल नेहरू और तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने पहुंचे थे। वह डॉ. राजेंद्र प्रसाद के न्यौते पर गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने आई थीं। महारानी के साथ उनके पति स्व. प्रिंस फिलिप भी आए थे। रॉयल दंपती ने दिल्ली के अलावा मुंबई, चेन्नई व कोलकाता तथा आगरा के प्रसिद्ध ताजमहल का दौरा किया था। दिल्ली में उन्होंने राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी थी। तब महारानी ने दिल्ली के रामलीला मैदान में हजारों लोगों की सभा को भी संबोधित किया था।
7 नवंबर 1983 को दूसरी बार भारत आई थीं महारानी
2 of 4
Indira Gandhi with Queen Elizabeth
- फोटो : social media
एलिजाबेथ द्वितीय की दूसरी भारत यात्रा 7 नवंबर 1983 को हुई थी। तब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और तत्कालीन राष्ट्रपति ज्ञानी जेल सिंह ने उनका स्वागत किया था। इसी दौरान उन्होंने मदर टेरेसा को मानद सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द मेरिट‘ प्रदान किया था। तब वे राष्ट्रमंडल देशों के सम्मेलन में भाग लेने दिल्ली आई थीं।
जलियांवाला बाग हत्याकांड को दुखद बताया था
3 of 4
kr narayanan and ik gujaral with Queen Elizabeth
- फोटो : social media
दिवंगत महारानी इसके बाद 13 अक्टूबर 1997 को तीसरी बार भारत आई थीं। तब तत्कालीन पीएम इंद्र कुमार गुजराल और तत्कालीन राष्ट्रपति केआर नारायणन ने उनका स्वागत किया था। इसी दौरान शाही दंपती ने आजादी के आंदोलन के दौरान हुए जलियांवाला बाग हत्याकांड का जिक्र करते हुए उसे दुखद बताया था। इसके बाद महारानी और उनके प्रिंस फिलिप ने जलियांवाला बाग स्मारक जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम मोदी को बताया गांधीजी द्वारा रुमाल भेंट करने का किस्सा
4 of 4
pm modi with Queen Elizabeth
- फोटो : twitter
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय से पीएम नरेंद्र मोदी ने 2015 और 2018 में अपनी ब्रिटेन यात्रा के दौरान मुलाकात की थी। पीएम ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा है कि वह उनकी गर्मजोशी और दयालुता को नहीं भूलेंगे। बकौल पीएम महारानी ने एक मुलाकात के उन्हें वह रूमाल दिखाया था, जो महात्मा गांधी ने उन्हें उनकी शादी में उपहार में दिया था।
भारत में स्वागत सत्कार की महारानी ने की थी तारीफ
महारानी एलिजाबेथ ने भारत में उनके गर्मजोशीपूर्ण स्वागत सत्कार की खूब तारीफ की थी। उन्होंने अपने एक संबोधन में कहा था कि भारतीयों की गर्मजोशी और आतिथ्य भाव के अलावा भारत की समृद्धि और विविधता हम सभी के लिए एक प्रेरणा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।