{"_id":"67592fd15092bf0f79066043","slug":"virat-kohli-and-anuskha-sharma-7th-wedding-anniversary-rcb-and-fans-send-in-well-wishes-2024-12-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Virat-Anushka Wedding Anniversary: विराट-अनुष्का की शादी की 7वीं सालगिरह, फैंस बोले- आपका प्यार ऐसे ही बना रहे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Virat-Anushka Wedding Anniversary: विराट-अनुष्का की शादी की 7वीं सालगिरह, फैंस बोले- आपका प्यार ऐसे ही बना रहे
भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा आज अपनी शादी की सातवीं सालगिरह मना रहे हैं। इन दोनों ने 11 दिसंबर, 2017 को इटली के टस्कनी में एक निजी समारोह में शादी की थी। इस मौके पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और उनके फैंस ने शुभकामनाएं दीं हैं। यह जोड़ी पिछले कुछ वर्षों में भारत की सबसे प्रसिद्ध स्टार जोड़ियों में से एक रही है। अनुष्का भारत के मैचों के दौरान स्टेडियम में भी नजर आती हैं। हाल ही में वह पर्थ में कोहली के शतक के दौरान भी मौजूद रही थीं। इस दौरान कोहली ने अनुष्का का फ्लाइंग किस दी थी।
2 of 5
विराट और अनुष्का
- फोटो : Instagram
कोहली की आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, 'विरुष्का कपल गोल्स को पूरी तरह निभा रहे हैं। पावर कपल, अनुष्का और विराट को शादी की सालगिरह की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। कई और खूबसूरत साल आप दोनों का इंतजार कर रहे हैं और आप एक-दूसरे को और बाकी दुनिया को ऐसे ही प्रेरित करते रहें!' फैंस भी इस कपल को शुभकामना संदेश भेज रहे हैं।
3 of 5
विराट और अनुष्का
- फोटो : Instagram
पर्थ में अपना 30वां टेस्ट शतक जड़ने के बाद कोहली ने इसे अपनी पत्नी अनुष्का को समर्पित किया था। उन्होंने कहा था कि अनुष्का करियर के कठिन क्षणों में उनके साथ खड़ी रहीं। उन्होंने कहा, 'मुझे अपने देश के लिए खेलने पर गर्व है। वह यहां हैं जो इस शतक को मेरे लिए और भी खास बनाता है। अनुष्का हर समय मेरे साथ रही हैं। इसलिए वह सब कुछ जानती है जो पर्दे के पीछे चल रहा होता है। जब आप अच्छा नहीं खेलते हैं या कुछ गलतियां करते हैं तो आपके मन में क्या चलता है, यह वो जानती हैं। मैं सिर्फ टीम के लिए योगदान देना चाहता हूं। मैं ऐसा खिलाड़ी नहीं हूं जो सिर्फ इसके लिए घूमना चाहता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विराट और अनुष्का
- फोटो : Instagram
कोहली फिलहाल गाबा में तीसरे टेस्ट के लिए जमकर तैयारी कर रहे हैं क्योंकि एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद सीरीज 1-1 से बराबर है। विराट कोहली का टेस्ट में खराब दौर जारी है। पर्थ में उन्होंने शतक जरूर लगाया था, लेकिन उससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ और उसके बाद एडिलेड में विराट कुछ खास नहीं कर सके थे। साल 2024 में विराट का टेस्ट में औसत रवींद्र जडेजा से भी खराब रहा है। विराट ने इस साल 16 पारियों में 26.64 की औसत से 373 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
विराट और अनुष्का
- फोटो : Instagram
ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में छह पारियों में विराट ने महज 91 रन बनाए थे। वहीं एडिलेड में वह सात और 11 का स्कोर बना पाए। साल 2011 में विराट का टेस्ट करियर शुरू हुआ था और साल 2019 के अंत तक आते आते विराट टेस्ट में 55.10 की औसत से रन बना रहे थे। इसके बाद उनकी फॉर्म में गिरावट आई और 2024 में उनका मौजूदा औसत 47.72 का है। 2021 के बाद यह लगातार तीसरा साल है, जब उनका फॉर्म 50 से नीचे रहा है। 2022 में उनका बल्लेबाजी औसत 49.35 का और 2023 में 48.12 का रहा था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।