{"_id":"68380bf67b338ae1b10e8795","slug":"virat-kohli-in-ipl-playoffs-whenever-kohli-scored-30-runs-in-playoffs-rcb-lost-two-50s-in-15-innings-rcb-2025-05-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Virat Kohli in IPL Playoffs: प्लेऑफ में जब-जब कोहली ने 30+ रन बनाए, RCB की टीम हारी, 15 पारियों में दो अर्धशतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Virat Kohli in IPL Playoffs: प्लेऑफ में जब-जब कोहली ने 30+ रन बनाए, RCB की टीम हारी, 15 पारियों में दो अर्धशतक
Thu, 29 May 2025 12:55 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 29 May 2025 12:55 PM IST
सार
विराट ने आईपीएल प्लेऑफ में आरसीबी के साथ 15 मैच खेले हैं। इसकी 15 पारियों में उन्होंने 341 रन बनाए हैं। इसमें सिर्फ दो 50+ के स्कोर हैं।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : ANI
Please wait...
आईपीएल 2025 में आज क्वालिफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना पंजाब किंग्स से होगा। यह मैच मुल्लांपुर में शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। इस मैच में सभी की नजरें इन फॉर्म दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली पर होंगी, जो इस सीजन अब तक रनों का पहाड़ लगा चुके हैं। कोहली उन चुनिंदा पांच बल्लेबाजों में शामिल हैं, जिन्होंने इस सीजन 600 से ज्यादा रन बनाए हैं। अब उनके पास कुछ और बड़ी पारी खेल टीम को पहली बार खिताब जीतने में मदद करने का मौका है। आज अगर उनकी टीम जीतती है तो सीधे फाइनल में पहुंचेगी। कोहली इससे पहले भी कई बार आरसीबी टीम के साथ प्लेऑफ और फाइनल में खेल चुके हैं, लेकिन कभी उनकी टीम खिताब नहीं जीत पाई। एक और बात जो इस समीकरण को दिलचस्प बनाती है वह यह है कि प्लेऑफ में जब-जब विराट कोहली ने 30 से ज्यादा रन बनाए हैं, उनकी टीम हारी है। आइए जानते हैं विराट कोहली के प्लेऑफ में आंकड़े कैसे हैं...
विराट कोहली
- फोटो : ANI
प्लेऑफ में कोहली ने 15 मैच खेले
दरअसल, विराट ने आईपीएल प्लेऑफ में आरसीबी के साथ 15 मैच खेले हैं। इसकी 15 पारियों में उन्होंने 341 रन बनाए हैं। इसमें सिर्फ दो 50+ के स्कोर हैं। अब इसे आप इत्तेफाक कहिए या संयोग लेकिन उन्होंने जब जब 30 या इससे ज्यादा रन बनाए हैं, उनकी टीम को हार मिली है। ऐसा कुल मिलाकर पांच प्लेऑफ मैचों में हुआ है। इनमें दोनों अर्धशतक वाले मैच भी शामिल हैं। विराट की आरसीबी प्लेऑफ में 15 मैचों में सिर्फ पांच मैच जीत सकी है, जबकि 10 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। विराट प्लेऑफ में छह बार दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके हैं और इसमें एक बिना खाता खोले आउट होना भी शामिल है। कोहली की टीम आरसीबी प्लेऑफ में जिन मैचों में जीती है, उनमें 2009 में सीएसके के खिलाफ, 2011 में मुंबई के खिलाफ, 2015 में राजस्थान के खिलाफ, 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ और 2022 में लखनऊ के खिलाफ मुकाबले शामिल हैं।

कोहली और सॉल्ट पर टिकी उम्मीदें
हालांकि, इस साल कोहली इस इत्तेफाक को पीछे छोड़ अपनी टीम के लिए बड़ी पारी खेलना चाहेंगे और टीम को फाइनल का सीधा टिकट दिलाना चाहेंगे। टीम की उम्मीदें उन पर और फिल सॉल्ट की ओपनिंग जोड़ी पर टिकी हैं। अगर यह ऊपर से रन नहीं बनाते हैं तो मध्यक्रम पर दबाव आएगा और हमने कई बार आरसीबी को दबाव में बिखरते देखा है। आरसीबी के लिए 9000+ रन बना चुके विराट कोहली पर काफी भार होगा और वह इस बार अपनी टीम को ट्रॉफी के करीब ले जाना चाहेंगे। कोहली के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा रन के अलावा सबसे ज्यादा बाउंड्रीज और शतक-अर्धशतक भी हैं। अगर उनका बल्ला चलता है तो पंजाब को क्वालिफायर-दो खेलना पड़ सकता है।

विराट कोहली-फिल सॉल्ट
- फोटो : PTI
कोहली तीन फाइनल भी खेल चुके
कोहली तीन फाइनल भी खेल चुके हैं। 2009 में फाइनल में उनके बल्ले से महज सात रन, 2011 में फाइनल में उनके बल्ले से आठ रन और 2016 में उनके बल्ले से 54 रन निकले थे। वहीं, कोहली क्वालिफायर-1 में दो बार खेले हैं। 2011 में चेन्नई के खिलाफ उन्होंने 44 गेंद में 70 रन की नाबाद पारी खेली थी, जबकि 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ उन्होंने खाता नहीं खोला था। 2011 क्वालिफायर-1 वाला मुकाबला आरसीबी की टीम हार गई थी, जबकि 2016 में गुजरात के खिलाफ मुकाबला आरसीबी की टीम जीत गई थी।