फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट ने किया अपने नाम एक और रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले चौथे एशियाई बल्लेबाज 

Sun, 01 Sep 2019 06:19 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 01 Sep 2019 06:19 AM IST
विज्ञापन
Virat Kohli joins elite list with 9000 international runs outside Asia
विराट कोहली - फोटो : social media
भारतीय क्रिकेट टीम का वेस्टइंडीज दौरा अब कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है। टेस्ट सीरीज में विराट सेना 1-0 की बढ़त बनाए हुए है और दूसरे टेस्ट में भी उसका पलड़ा भारी नजर आ रहा है। विराट कोहली भी लगातार अपने बल्ले से रिकॉर्ड बना रहे हैं। पिछले कई साल से कोहली बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। दूसरे टेस्ट के पहले दिन कोहली ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
Virat Kohli joins elite list with 9000 international runs outside Asia
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय कप्तान विराट कोहली (76) ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में अर्द्धशतक की मदद से अपने करियर में एक और मील का पत्थर स्थापित कर लिया। वह ऐसे चौथे एशियाई बल्लेबाज हो गए जिन्होंने एशिया से बाहर 9000 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाए हैं।

Virat Kohli joins elite list with 9000 international runs outside Asia
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विराट से आगे तीन बल्लेबाज हैं, जिनके नाम यह रिकॉर्ड है। दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (12,616), राहुल द्रविड़ (10,711) और श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा (9593) के नाम यह उपलब्धि दर्ज है। कोहली के अब 9056 रन हो गए हैं। विराट ऐसा करने वाले चौथे एशियाई बल्लेबाज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli joins elite list with 9000 international runs outside Asia
एमएस धोनी और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विराट अगर दूसरा टेस्ट मैच जीत जाते हैं तो भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल टेस्ट कप्तान बन जाएंगे। बता दें कि विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया अभी तक 27 टेस्ट मैच जीत चुकी है। वहीं, महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भी टीम इंडिया 27 टेस्ट मैच जीती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed