फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुनील गावस्कर बोले- विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया अब तक की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम

Sun, 23 Aug 2020 10:43 AM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 23 Aug 2020 10:43 AM IST
विज्ञापन
Virat Kohli led side best ever Indian Test team in terms of skills ability said Sunil Gavaskar
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने विराट कोहली की अगुवाई वाली वर्तमान टीम को भारत की अब तक की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम करार दिया है। उन्होंने कहा कि बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण के कारण यह पूर्व की टीमों की तुलना में अधिक संतुलित बन गई है। कोहली की कप्तानी में भारत आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचा तथा टीम अभी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में पहले स्थान पर है। इस टीम ने 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया को उसकी सरजमीं पर हराया था और ऐसा कारनामा करने वाली वह पहली भारतीय टीम बनी थी।

Virat Kohli led side best ever Indian Test team in terms of skills ability said Sunil Gavaskar
गावस्कर-कोहली - फोटो : अमर उजाला

गावस्कर ने एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में कहा, ‘मेरा मानना है कि वर्तमान टेस्ट टीम संतुलन के मामले में, क्षमता के मामले में, कौशल के मामले में और जज्बे के मामले में अब तक की सर्वश्रेष्ठ भारतीय टीम है। मैं इससे बेहतर भारतीय टेस्ट टीम के बारे में नहीं सोच सकता। ’ गावस्कर ने कहा कि वर्तमान टीम की विशेषता उसका विविधतापूर्ण गेंदबाजी आक्रमण है, जो किसी भी तरह की पिच और परिस्थितियों में मैच जीत सकता है।

Virat Kohli led side best ever Indian Test team in terms of skills ability said Sunil Gavaskar
सुनील गावस्कर

इस पूर्व कप्तान ने कहा, ‘इस टीम के पास ऐसा आक्रमण है, जो किसी भी तरह की पिच पर मैच जीत सकता है। इसको परिस्थितियों की मदद की जरूरत नहीं है। परिस्थितियां कैसी भी हों वे किसी भी विकेट पर मैच जीत सकते हैं। बल्लेबाजी के मामले में 1980 के दशक की टीमें भी काफी हद तक ऐसी ही थी, लेकिन उनके पास वैसे गेंदबाज नहीं थे जिसे विराट के पास हैं। ’

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli led side best ever Indian Test team in terms of skills ability said Sunil Gavaskar
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

भारत के विश्वस्तरीय गेंदबाजों के बारे में गावस्कर ने कहा, ‘निश्चित तौर पर भारत के पास आज विविधतापूर्ण गेंदबाजी आक्रमण है जो बेहद जरूरी थी। कहा भी जाता है कि अगर आप 20 विकेट नहीं ले सकते हो तो मैच नहीं जीत सकते। हमने ऑस्ट्रेलिया में 20 विकेट लेने के लायक गेंदबाजी की।’ भारत के पास हमेशा अच्छे बल्लेबाज और स्पिनर रहे हैं, लेकिन अभी उसके पास जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, उमेश यादव और भुवनेश्वर कुमार जैसे तेज गेंदबाज हैं जिससे वह हाल के वर्षों में दुनिया की शीर्ष टीम बन गई। 

विज्ञापन
Virat Kohli led side best ever Indian Test team in terms of skills ability said Sunil Gavaskar
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

भारत की तरफ से 1971 से 1987 के बीच 125 टेस्ट मैचों में 10122 रन बनाने वाले गावस्कर ने बल्लेबाजी के मामले में कहा कि वर्तमान भारतीय टेस्ट टीम ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों से अधिक स्कोर बना सकती है जो अभी आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में शीर्ष पर है। उन्होंने कहा, ‘आपको रन भी बनाने होते हैं। हमने 2018 में इंग्लैंड में देखा। हमने 2017 में दक्षिण अफ्रीकी दौरे में देखा। हमने हर बार 20 विकेट लिए, लेकिन हम पर्याप्त रन नहीं बना पाए। मगर अब मुझे लगता है कि हमारे पास ऐसे बल्लेबाज हैं, जो ऑस्ट्रेलियाई टीम की तुलना में अधिक रन बना सकते हैं। ’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed