फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया के अजीबोगरीब टैक्स, कहीं ताश की गड्डी पर तो कहीं बर्फ के टुकड़े पर देना पड़ता है कर

Sun, 23 Aug 2020 09:15 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sun, 23 Aug 2020 09:15 AM IST
विज्ञापन
5 most weird and strange taxes in world
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com

दुनिया के लगभग हर देश के नागरिक अपनी आय के मुताबिक सरकार को टैक्स यानी कर देते हैं। इसके अलावा हर देश की सरकार समानों की खरीद-बिक्री पर भी एक निश्चित दर से कर वसुलती है। देश के सभी नागरिकों को सरकार द्वार लगाए गए टैक्स को देना चाहिए। क्योंकि यह देश के विकास के लिए बहुत जरूरी होता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की कई देश बर्फ का टुकड़ा खरीदने के लिए या फिर ताश की गड्डी के लिए भी टैक्स लेते हैं। आज हम आपको दुनिया के अजीबोगरीब टैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे।

5 most weird and strange taxes in world
टैटू टैक्स - फोटो : Pixabay

आजकल शरीर के अंगों पर टैटू बनवाना युवा वर्ग का शौक बन चुका है। लेकिन अगर आपको अपने शरीर पर भी टैटू बनवाने के लिए भी सरकार को टैक्स देना पड़े, तो आपको कैसा लगेगा? आपको बता दें कि अमेरिकी राज्य अरकंसास में लोगों को टैटू के लिए छह फीसदी सेल्स टैक्स चुकाना पड़ता है।

5 most weird and strange taxes in world
टॉयलेट फ्लश - फोटो : सोशल मीडिया

क्या आपने कभी ये बात सोचा भी होगा कि आपको टॉयलेट में फ्लश करने के लिए भी टैक्स चुकाना पड़ सकता है? अमेरिका के मैरीलैंड में कुछ ऐसा ही होता है। यहां की सरकार टॉयलेट फ्लश के उपयोग पर लोगों से प्रति महीने करीब 355 रुपये टैक्स वसूलती है। हालांकि इन पैसों को नालों की साफ-सफाई पर खर्च किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 most weird and strange taxes in world
कद्दू टैक्स - फोटो : Pixabay

क्या आपने कभी सुना है कि कद्दू के लिए कर अदा करना पड़ेगा? किन अमेरिका के न्यू जर्सी में ऐसा होता है। यहां लोगों को कद्दू खरीदने के लिए भी टैक्स देना पड़ता है।

विज्ञापन
5 most weird and strange taxes in world
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अमेरिका के अलबामा में लोगों को ताश के पत्ते खरीदने या बेचने के लिए भी टैक्स देना पड़ता है। खरीदने वाले को 10 फीसदी प्रति 'ताश की गड्डी', जबकि बेचने वाले को 71 रुपये फीस के साथ ही 213 रुपये वार्षिक लाइसेंस के लिए चुकाने पड़ते हैं। हालांकि यह टैक्स सिर्फ ताश के 54 पत्ते या उससे कम खरीदने वालों पर लागू होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed