फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट कोहली बोले, 'पागल हो गए हैं वीरेंद्र सहवाग'

Mon, 29 Jan 2018 01:22 PM IST
presented by सुमित कुमार
presented by सुमित कुमार Updated Mon, 29 Jan 2018 01:22 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli said virendra sehwag has gone mad in ipl 2018 auction
virendra sehwag

बैंगलुरु में आईपीएल नीलामी के दूसरे दिन सभी फ्रैंचाइजियों की नजर दिग्गज खिलाड़ियों पर जमी रही। इस बीच खिलाड़ियों पर दांव खेलने की सबसे ज्यादा बेसब्री किंग्स इलेवन पंजाब के खेमे में दिखी। खिलाड़ियों पर दांव खेलने की उत्सुकता को लेकर किंग्स इलेवन पंजाब की मालकिन प्रीति जिंटा का सोशल मीडिया पर जमकर मजाक बना।

Virat Kohli said virendra sehwag has gone mad in ipl 2018 auction
virendra sehwag
आईपीएल 2018 की पहले दिन की नीलामी में किंग्स इलेवन पंजाब की मालकिन प्रीती जिंटा ने एक के बाद एक लगातार पांच खिलाड़ियों पर दांव खेल उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। इस पर फैंस ने उनका मजाक उड़ाते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, 'शॉपिंग को लेकर महिलाओं के उतावलेपन का प्रीति जिंटा सबसे अच्छा उदाहण हैं।' वहीं कुछ लोगों ने लिखा 'प्रीतिं जिंटा आज शॉपिंग के मूड में हैं, सबकुछ खरीदना है।'
Virat Kohli said virendra sehwag has gone mad in ipl 2018 auction
विराट - फोटो : SELF
किंग्स इलेवन पंजाब पर ताना कसने वालों में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भी पीछे नहीं रहे। मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक विराट कोहली ने पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग का मजाक बनाते हुए कहा, 'वीरू पाजी पागल हो गए हैं। नीलामी के दौरान अति उत्साहित प्रीति जिंटा की भावनाओं को रोकने में वह नाकाम हो गए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli said virendra sehwag has gone mad in ipl 2018 auction
KL Rahul
बता दें कि आईपीएल नीलामी में किंग्स इलेवन पंजाब ने केएल राहुल को 11 करोड़ रुपये में खरीदा है, जिन्होंने टी-20 क्रिकेट में एक शतक लगाया है। जबकि टीम ने अपने अनुभवी बल्लेबाजी मुरली विजय पर कोई दांव नहीं खेला, जिन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलते हुए दो बार सेंचुरी जड़ी थी।
विज्ञापन
Virat Kohli said virendra sehwag has gone mad in ipl 2018 auction
प्रीति जिंटा

इसके अलावा किंग्स इलेवन पंजाब ने रविचंद्रन अश्विन को 7.6 करोड़ रुपये में खरीदा है। वहीं इस सीजन में युवराज सिंह की भी घर वापसी हो गई है। पंजाब ने युवराज को 2 करोड़ रुपये में खरीदा है। पंजाब  ने मार्कस स्टोइनिस को 6 करोड़ 20 लाख और डेविड मिलर को तीन करोड़ रुपये में खरीदा। इनके अलावा पंजाब ने एरॉन फिंच के लिए 6 करोड़ 20 लाख और करुण नायर के लिए 5.60 करोड़ की कीमत चुकाई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed