फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एमएस धोनी से हारने के बाद झल्लाए विराट कोहली, बोले- ऐसे नहीं जीत सकते मैच

Sat, 05 May 2018 09:29 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 05 May 2018 09:29 PM IST
विज्ञापन
virat kohli says dropped catch wont help after defeat against chennai super kings
विराट कोहली - फोटो : ipl

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को शनिवार को आईपीएल 2018 के 35वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के हाथों 6 विकेट की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 127 रन बनाए। जवाब में सीएसके ने 18 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। एमएस धोनी की टीम के खिलाफ हार के बाद विराट कोहली ने बताया कि उनकी टीम से कहां चूक हुई।

virat kohli says dropped catch wont help after defeat against chennai super kings
रविंद्र जडेजा और विराट कोहली

विराट कोहली भी इस मैच में कोई कमाल नहीं कर सके। आरसीबी के कप्तान ने 11 गेंदों में एक चौके की मदद से 8 रन बनाए और रविंद्र जडेजा की गेंद पर क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए। इसके अलावा उनकी टीम से भी कई चूक हुई। खिलाड़ियों ने आसान कैच टपकाए। गेंदबाजों ने थोड़ी फाइट जरूर दिखाई, लेकिन वह एमएस धोनी को आउट करने का कोई प्लान नहीं बना सके।

virat kohli says dropped catch wont help after defeat against chennai super kings
virat kohli sad

इससे निराश आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने मैच के बाद कहा, 'काफी करीबी मैच रहा। कैच टपकाने से मदद नहीं मिलती। हमारा दिन अच्छी नहीं था। नियमित अंतराल में विकेट गंवाए। मगर मैच में ऐसा हो जाता है। हमने दूसरी पारी में अच्छा खेल दिखाया। ऐसी उम्मीद थी कि पहली पारी में पिच धीमी होगी, लेकिन पूरे मैच में धीमी विकेट ने हैरान कर दिया। हमने कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके।'

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli says dropped catch wont help after defeat against chennai super kings
विराट कोहली

उन्होंने आगे कहा, 'हमारी टीम ने अच्छी फाइट की, लेकिन जल्दी-जल्दी विकेट गिरने से भारी नुकसान हुआ। हमारे गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन धोनी ने अच्छी पारी खेली और मैच हमसे दूर ले गए। चेन्नई सुपरकिंग्स जीत की हकदार थी। हमें पता है कि आगे की राह आसान नहीं। हमें अगले पांच मैचों में से चार मैच जीतना जरूरी है। इस परिस्थिति से हमारा अच्छा गेम निकलकर आएगा और मुझे लगता है कि टीम भी जोश से लबरेज रहेगी।'

विज्ञापन
virat kohli says dropped catch wont help after defeat against chennai super kings
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : ipl

बता दें कि आरसीबी की टीम 9 मैचों में तीन जीत व 6 हार के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर है। आरसीबी के लिए प्लेऑफ में पहुंचने की राह आसान नहीं है। उसे अगले पांच मैचों में से चार मैच हर हाल में जीतना होंगे। वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम 10 मैचों में 7 जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर काबिज है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed