फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Virat Kohli: टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को सताता रहा है कोहली का खौफ, पांच पारियों में जड़ चुके चार अर्धशतक

Mon, 24 Oct 2022 04:28 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 24 Oct 2022 04:28 PM IST
सार

विराट कोहली टीम इंडिया की जीत के हीरो रहे। उन्होंने 53 गेंदों में छह चौके और चार छक्के की मदद से 82 रन की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 154.72 का रहा। इस पारी के लिए कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

विज्ञापन
Virat Kohli vs Pakistan in T20 World Cup 2022; IND vs PAK Melbourne; All Innings Virat Kohli against Pakistan
जीत के बाद विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को चार विकेट से हरा दिया। मेलबर्न में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में भारत ने 20 ओवर में छह विकेट पर 160 रन बनाकर मैच जीत लिया।


विराट कोहली टीम इंडिया की जीत के हीरो रहे। उन्होंने 53 गेंदों में छह चौके और चार छक्के की मदद से 82 रन की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 154.72 का रहा। इस पारी के लिए कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। कोहली का पारी ने करोड़ों भारतीय फैन्स के चेहरे पर खुशी ला दी। उन्होंने फैन्स को दिवाली का तोहफा दिया।
Virat Kohli vs Pakistan in T20 World Cup 2022; IND vs PAK Melbourne; All Innings Virat Kohli against Pakistan
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में ऐसी मैच जिताऊ पारी खेली हो। पिछले 10 वर्षों से वह ऐसा करते आ रहे हैं और पिछले साल के टी20 वर्ल्ड कप को छोड़ दिया जाए तो हर बार टीम इंडिया ने जीत हासिल की है। टी20 वर्ल्ड कप में जब भी पाकिस्तान की टीम उतरती है तो उन्हें सबसे ज्यादा डर कोहली का ही रहता है। कोहली का बल्ला कुछ समय पहले तक शांत था, लेकिन अब जब वह फॉर्म में लौटे हैं तो उनकी चेज मास्टर वाली खूबी भी वापस आ गई है।
Virat Kohli vs Pakistan in T20 World Cup 2022; IND vs PAK Melbourne; All Innings Virat Kohli against Pakistan
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में पांच पारियों में चार अर्धशतक जड़े हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ पांच पारियों में 308 रन बनाए हैं, जिसमें से चार बार वह नाबाद रहे हैं। 82* रन की पारी टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी है। इससे पहले नाबाद 78 रन उनका बेस्ट था। कोहली ने रविवार को टीम इंडिया बेहद मुश्किल परिस्थिति से निकाला। एक वक्त भारत ने 31 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli vs Pakistan in T20 World Cup 2022; IND vs PAK Melbourne; All Innings Virat Kohli against Pakistan
जीत के बाद विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद कोहली ने हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 113 रन की साझेदारी निभाई। यह पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। हार्दिक ने भी 37 गेंदों में 40 रन की पारी खेली। आखिरी ओवर में भारत को 16 रन की जरूरत थी, जो कोहली और अश्विन के रहते टीम ने आखिरी गेंद तक बना लिए। इस मैच में केएल राहुल (4), रोहित शर्मा (4), सूर्यकुमार यादव (15) और अक्षर पटेल फेल रहे।
विज्ञापन
Virat Kohli vs Pakistan in T20 World Cup 2022; IND vs PAK Melbourne; All Innings Virat Kohli against Pakistan
2012 टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
1. कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में सबसे पहला मैच 2012 में कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला था। उस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 19.4 ओवर में 128 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने 17 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया था। गौतम गंभीर खाता खोले बिना आउट हुए थे। वहीं, वीरेंद्र सहवाग 29 रन बनाक चलते बने थे। इसके बाद विराट कोहली ने जिम्मेदारी संभाली एक छोर से रन बनाते रहे। उन्होंने 61 गेंदों में 78 रन की नाबाद पारी खेली। अपनी पारी में आठ चौके और दो छक्के लगाए। इसके अलावा युवराज सिंह 16 गेंदों में 19 रन बनाकर नाबाद रहे।

प्लेयर ऑफ द मैच: विराट कोहली
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed