{"_id":"5adac7154f1c1b86098b5b78","slug":"virender-sehwag-says-chris-gayle-is-best-entertainment-package-in-cricket","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्रिस गेल को 'इंटरटेनमेंट का पैकेज' मानते हैं वीरू, बताया क्रिकेट का सबसे सफल बल्लेबाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्रिस गेल को 'इंटरटेनमेंट का पैकेज' मानते हैं वीरू, बताया क्रिकेट का सबसे सफल बल्लेबाज
Sat, 21 Apr 2018 11:54 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 21 Apr 2018 11:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Virender Sehwag and Chris Gayle
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज और आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के मेंटर वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि क्रिकेट में क्रिस गेल से ज्यादा इंटरनटेन कोई और नहीं कर सकता। सहवाग ने 38 साल के कैरीबियाई बल्लेबाज को क्रिकेट का सबसे सफल बल्लेबाज बताया है।
2 of 5
क्रिस गेल
- फोटो : ipl
गौरतलब है कि किंग्स इलेवन पंजाब के चौथे मैच में क्रिस गेल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ तूफानी शतक लगाकर क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया था। गेल ने सिर्फ 63 गेंदों का सामना करते हुए 104 रन बनाए। इससे पहले भी गेल इस सीजन में तेज अर्धशतक लगा चुके हैं।
3 of 5
virender sehwag
सहवाग ने गेल के बारे में ये सभी बातें बोरिया मजूमदार कि किताब 'इलेवन गॉड्स एंड ए बिलियन इंडियंस' के अनावरण के बाद कही। इस दौरान सहवाग ने टीम इंडिया के गेंदबाजों के बारे में भी खास बातें कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
virendra sehwag
- फोटो : file photo
टीम इंडिया का बेस्ट बॉलर पूछे जाने पर सहवाग ने जवाब दिया, 'जवागल श्रीनाथ, जहीर खान, अजीत अगरकर और आशीष नेहरा सभी मेरे दौर के सबसे अच्छे गेंदबाज रहे हैं, लेकिन दुर्भाग्यवश इन खिलाड़ियों ने एक साथ ज्यादा क्रिकेट नहीं खेला। इसके बावजूद ये गेंदबाज टीम इंडिया को वर्ल्ड कप सेमीफाइनल तक लेकर गए।'
विज्ञापन
5 of 5
virat kohli
इसके अलावा सहवाग ने कहा कि विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया 2019 में होने वाला वर्ल्ड कप जीत सकती है। मौजूदा टीम इंडिया में विदेशी सरजमीं पर विपक्षियों का हराने का दम है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।