{"_id":"584938d94f1c1be359449f96","slug":"what-cricketers-eat-during-lunch-tea-breaks-in-a-test-match","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या आप जानते हैं लंच और टी ब्रेक में क्या खाते हैं टीम इंडिया के खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्या आप जानते हैं लंच और टी ब्रेक में क्या खाते हैं टीम इंडिया के खिलाड़ी
Sun, 11 Dec 2016 05:14 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
Updated Sun, 11 Dec 2016 05:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
आर अश्विन
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
किसी भी खिलाड़ी के लिए अपनी फिटनेस को बनाए रखना सबसे अधिक महत्वपूर्ण होता है। टेस्ट क्रिकेट आपकी फिटनेस का कड़ा इम्तिहान लेता है। 5 दिन तक चलने वाला इस खेल में प्रतिदिन 3 सत्र होते हैं। इन सत्रों को खिलाड़ियों के आराम के लिए रखा गया है।
क्या आप जानते हैं लंच और टी में क्या खाते हैं आपके पसंदीदा क्रिकेटर
2 of 8
विराट कोहली
- फोटो : twitter
टेस्ट के पहले 2 घंटे के खेल के बाद खिलाड़ियों को लंच ब्रेक मिलता है। इसके बाद खिलाड़ी फिर 2 घंटे खेलते हैं, जिसके बाद खिलाड़ी चाय के लिए जाते हैं। इसके बाद फिर करीब ढाई घंटे का खेल होता है। इतनी देर तक मैदान में लगातार बने रहने के लिए जरूरी है कि खिलाड़ी क्या खाते हैं।
क्या आप जानते हैं लंच और टी में क्या खाते हैं आपके पसंदीदा क्रिकेटर
3 of 8
क्रिकेट
- फोटो : twitter
लेकिन इससे भी ज्यादा जरूरी है कि खिलाड़ी क्या खाकर सुबह मैदान पर उतरते हैं। ब्रेकफास्ट टेस्ट के दौरान खिलाड़ियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता। पूरे दिन तरोताजा और स्फूर्ति के रखने के लिए खिलाड़ी सुबह दूध के साथ सीरियल, पास्ता और फल लेते हैं। इसके अलावा कुछ खिलाड़ी मीट, सलाद, जैम या पीनट बटर के साथ सैंडविच भी खाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या आप जानते हैं लंच और टी में क्या खाते हैं आपके पसंदीदा क्रिकेटर
4 of 8
विराट कोहली
- फोटो : twitter
पहले सत्र के बाद खिलाड़ी लंच के लिए जाते हैं। लंच में खिलाड़ियों को 3 से 5 व्यंजन परोसे जाते हैं। इसमें विभिन्न तरह की रोटियों के साथ हरी सब्जियां, भूने हुए आलू, दाल प्रमुख होते हैं। जो खिलाड़ी मांस खाना पसंद करते हैं उनके लिए चिकन, लैम्ब और फिश भी होती है। इसके अलावा ज्यादातर खिलाड़ियों की पसंदीदा आइसक्रीम भी सर्व की जाती है।
विज्ञापन
क्या आप जानते हैं लंच और टी में क्या खाते हैं आपके पसंदीदा क्रिकेटर
5 of 8
क्रिकेट
- फोटो : twitter
पूर्व क्रिकेटर नयन मोंगिया ने एक इंटरव्यू में कहा, यह खिलाड़ी तय करता है कि उसे क्या खाना है। यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि अगल सत्र में खिलाड़ी मैदान में जाएगा या नहीं। जो खिलाड़ी उस सत्र में बल्लेबाजी करते हैं, वो ज्यादातर फल या प्रोटीन बार खाते हैं। खिलाड़ी जो भी खाते हैं, उसमें फैट कम और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।