फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व कप 2019 के सबसे बड़े गेमचेंजर, इनके बिना नहीं बन सकता कोई देश वर्ल्ड चैंपियन

Wed, 01 May 2019 11:54 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Wed, 01 May 2019 11:54 AM IST
विज्ञापन
world cup 2019 real game changer of every team along with virat kohli
warner-kohli-buttler

विश्व कप 2019 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। अब से 30 दिन बाद अंग्रजों की धरती पर विश्व कप के 12वें संस्करण का आगाज होगा। इग्लैंड की मेजबानी में 20 साल बाद खेले जा रहे विश्व कप में भारत को सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। हालांकि टीम इंडिया दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों को बिल्कुल भी हल्के में लेने के मूड में नहीं दिख रही है। इसी कड़ी में जानते हैं सभी टीमों के सबसे बड़े योद्धाओं के बारे में जो किसी भी वक्त खेल का पासा पलटने मे माहिर हैं।


 

world cup 2019 real game changer of every team along with virat kohli
राशिद खान - फोटो : File

अफगानिस्तान: इस टीम का सबसे बड़ा हथियार है उसका स्पिन गेंदबाज राशिद खान। इस अफगानी गेंदबाज के नाम सबसे तेज 100 विकेट (44 मैच) का रिकॉर्ड दर्ज है। राशिद डेथ ओवर्स स्पेशलिस्ट भी हैं जो आखिरी ओवर्स में खेल को बदलने का दम रखते हैं।

world cup 2019 real game changer of every team along with virat kohli
वार्नर-स्मिथ - फोटो : social media

ऑस्ट्रेलिया: पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया छठी बार विश्व चैंपियन का खिताब अपने नाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। इस टीम के सबसे बड़े गेम चेंजर हैं। ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ। दोनों ही खिलाड़ियों ने 214 एकदिवसीय मैचों में 7,774 रन बनाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
world cup 2019 real game changer of every team along with virat kohli
मुश्फिकुर रहीम

बांग्लादेश: छोटा पैकेट बड़ा धमाका जैसी इस टीम का एक-एक खिलाड़ी किसी भी वक्त मैच का पासा पलटने का दम रखता है। लेकिन इसके प्रमुख ट्रंप कार्ड हैं बाएं हाथ धांसू बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम। रहीम ने सिर्फ बल्ले से शानदार कमाल दिखा सकते हैं बल्कि विकेट के पीछे से भी शिकार करने में काफी माहिर हैं।

विज्ञापन
world cup 2019 real game changer of every team along with virat kohli
जोस बटलर

इंग्लैंड: आगामी विश्व कप में भारत को सबसे ज्यादा खतरा इसी टीम से है। बेशक इस टीम ने कभी विश्व कप न जीता हो, लेकिन इस बार टीम के सभी खिलाड़ी लाजवाब फॉर्म में नजर आ रहे हैं। गेमचेंजर की बात करें तो इस टीम की सबसे बड़ी ताकत इसका जांबाज बल्लेबाज जोस बटलर है। बटलर ने आईपीएल में भी अपने बल्लेबाजी का शानदार नमूना पेश किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed