{"_id":"5adc81524f1c1b9e098b5f3f","slug":"yuzvendra-chahal-sets-to-tie-the-knot-with-tanishka-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस खूबसूरत एक्ट्रेस को दिल दे बैठा टीम इंडिया का स्टार क्रिकेटर, जल्द बनाएगा दुल्हनिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इस खूबसूरत एक्ट्रेस को दिल दे बैठा टीम इंडिया का स्टार क्रिकेटर, जल्द बनाएगा दुल्हनिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्रिकेट और एक्ट्रेस के बीच का लव अफेयर एक बार फिर परवान चढ़ते दिख रहा है, क्योंकि ऐसी खबर जानने को मिली है कि टीम इंडिया का स्टार क्रिकेटर जल्द ही साउथ इंडियन एक्ट्रेस से शादी करने वाला है।
2 of 5
युजवेंद्र चहल
- फोटो : File
ऐसी रिपोर्ट्स मिली है कि टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल इन दिनों साउथ इंडियन एक्ट्रेस तनिष्का कपूर को डेट कर रहे हैं। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि दोनों कई समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब यह जोड़ी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने की योजना बना रही है।
3 of 5
yuzvendra chahal
लेग स्पिनर चहल फिलहाल इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन में व्यस्त हैं, जहां वो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। मगर यह जानकारी मिल रही है कि आईपीएल 2018 खत्म होने के बाद यह जोड़ी शादी कर लेगी। इसके बाद चहल टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
तनिष्का कपूर
चहल और तनिष्का को कई मौकों पर मीडिया और फैंस ने एकसाथ देखा। सोशल मीडिया पर इन दोनों के बीच काफी अच्छी समझ भी देखने को मिली। फैंस भी इस जोड़ी के एकसाथ होने पर खुश हैं क्योंकि तनिष्का साउथ इंडस्ट्री में काफी लोकप्रिय है और चहल टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज हैं।
विज्ञापन
5 of 5
तनिष्का कपूर
अगर चहल और तनिष्का शादी करते हैं तो वह क्रिकेट-फिल्म इंडस्ट्री के स्पेशल क्लब में शामिल हो जाएंगे। हाल ही में युवराज सिंह, हरभजन सिंह और कप्तान विराट कोहली इस क्लब का हिस्सा बने हैं। बहरहाल, आरसीबी की टीम इस समय अंक तालिका में पांचवें स्थान पर हैं। आरसीबी अपना अगला मैच बुधवार को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ खेलेगी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।