सब्सक्राइब करें

IPL 2026: पिछले सीजन कमाल करने वाले पांच खिलाड़ी, क्या इस बार भी चलेगा बल्ला? चार टीमों को इनसे काफी उम्मीदें

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Swapnil Shashank Updated Mon, 23 Mar 2026 03:39 PM IST
सार

आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन करने वाले पांच युवा खिलाड़ी इस बार फिर चर्चा में हैं। टीमों को उनसे बड़ी उम्मीदें हैं, लेकिन असली चुनौती लगातार अच्छा प्रदर्शन करने की होगी। आईपीएल 2026 में यह देखना दिलचस्प होगा कि ये खिलाड़ी दबाव में भी अपना जलवा बरकरार रख पाते हैं या नहीं।

विज्ञापन
IPL 2026: Five Breakout Stars From Last Season – Can They Deliver Again? ft. Vaibhav, Priyans, Mhatre, Aniket
आईपीएल 2026 में दिखाएंगे कमाल ये खिलाड़ी - फोटो : ANI
आईपीएल का मंच हर साल नए सितारों को जन्म देता है, जहां दबाव, उम्मीदें और बड़े मौके एक साथ मिलते हैं। पिछले सीजन में कुछ युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से न सिर्फ सुर्खियां बटोरीं, बल्कि अपनी टीमों की किस्मत भी बदल दी। अब आईपीएल में वही खिलाड़ी एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं। सवाल यही है कि क्या वे पिछले साल जैसा जादू दोहरा पाएंगे या दबाव के आगे फीके पड़ जाएंगे? इस बार सिर्फ उनके बल्ले ही नहीं, बल्कि उनके आत्मविश्वास और निरंतरता की भी असली परीक्षा होगी। ये पांच खिलाड़ी चार टीमों से हैं और चारों को इनसे काफी उम्मीदें हैं। ये टीमें हैं- सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स। आइए जानते हैं...
Trending Videos
IPL 2026: Five Breakout Stars From Last Season – Can They Deliver Again? ft. Vaibhav, Priyans, Mhatre, Aniket
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : ANI
वैभव सूर्यवंशी: 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में कमाल का रहा था। वैभव ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में सिर्फ 35 गेंदों में शतक लगाया था। उन्होंने 7 मुकाबलों में 206 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 252 रन बनाए थे। वैभव इस लीग में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने थे। पिछले एक साल में वैभव की बल्लेबाजी में और भी ज्यादा निखार आया है। यही वजह है कि आईपीएल 2026 में उनके प्रदर्शन पर हर किसी की नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2026: Five Breakout Stars From Last Season – Can They Deliver Again? ft. Vaibhav, Priyans, Mhatre, Aniket
प्रियांश आर्या - फोटो : PTI
प्रियांश आर्या: प्रभसिमरन सिंह के साथ पारी का आगाज करने वाले प्रियांश आर्या भी आईपीएल 2025 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से छाप छोड़ने में सफल रहे थे। प्रियांश ने 17 मुकाबलों में 179 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 475 रन बनाए थे। प्रियांश ने एक शतक और दो अर्धशतक लगाए थे। यही वजह है कि इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में भी उनसे दमदार प्रदर्शन की आस होगी।
IPL 2026: Five Breakout Stars From Last Season – Can They Deliver Again? ft. Vaibhav, Priyans, Mhatre, Aniket
प्रभसिमरन सिंह - फोटो : IPL/BCCI
प्रभसिमरन सिंह: आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स की जर्सी में प्रभसिमरन सिंह का प्रदर्शन दमदार रहा था। उन्होंने 17 मुकाबलों में 160 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 549 रन बनाए थे और पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई थी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब टीम को प्रभसिमरन से आईपीएल 2026 में भी बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
विज्ञापन
IPL 2026: Five Breakout Stars From Last Season – Can They Deliver Again? ft. Vaibhav, Priyans, Mhatre, Aniket
आयुष म्हात्रे - फोटो : IPL/BCCI
आयुष म्हात्रे: चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए पिछले सीजन आयुष म्हात्रे ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से हर किसी का ध्यान खींचा था। आयुष ने आईपीएल 2025 में खेले 7 मुकाबलों में 188 के स्ट्राइक रेट से 240 रन बनाए थे। 17 वर्षीय बल्लेबाज से आईपीएल 2026 में चेन्नई को काफी उम्मीदें होंगी। आयुष संजू सैमसन के साथ पारी का आगाज करते हुए नजर आ सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed