Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
IPL 2026: Young Guns vs Veterans, 5 Youngest and 5 Oldest Player to Watch From Vaibhav Suryavanshi to MS Dhoni
{"_id":"69b8dfe460e5495801096bbc","slug":"ipl-2026-from-satvik-to-ayush-sahil-meet-the-five-youngest-players-of-this-ipl-season-2026-03-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: युवा जोश बनाम बड़े सितारे, दिलचस्प होगी टक्कर; आईपीएल 2026 के 5-5 सबसे युवा और सबसे उम्रदराज खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IPL 2026: युवा जोश बनाम बड़े सितारे, दिलचस्प होगी टक्कर; आईपीएल 2026 के 5-5 सबसे युवा और सबसे उम्रदराज खिलाड़ी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: Swapnil Shashank
Updated Tue, 17 Mar 2026 10:30 AM IST
सार
आईपीएल 2026 में एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा, जहां युवा जोश का सामना अनुभवी सितारों से होगा। इस सीजन में कुछ खिलाड़ी 19 साल से भी कम उम्र के हैं, जबकि दूसरी ओर कई दिग्गज खिलाड़ी अपने अनुभव के दम पर मैदान में उतरेंगे। यहां पांच सबसे युवा और पांच सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं।
विज्ञापन
1 of 11
आईपीएल 2026 के पांच सबसे युवा खिलाड़ी
- फोटो : ANI/Twitter
आईपीएल के 19वें सीजन यानी आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। इस सीजन के पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की भिड़ंत एमं चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) से होनी है। दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग में इस बार युवा जोश बनाम अनुभव, यानी एक खास मुकाबला देखने को मिलेगा। एक ओर ऐसे खिलाड़ी हैं जिनकी उम्र 19 साल से भी कम है और जो पहली बार इतने बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने को तैयार हैं, वहीं दूसरी तरफ कई अनुभवी दिग्गज हैं जो वर्षों के अनुभव के साथ मैदान में उतरेंगे। यही वजह है कि आईपीएल 2026 में नई पीढ़ी और पुराने सितारों के बीच दिलचस्प टक्कर देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं इस सीजन के पांच सबसे युवा और पांच सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों के बारे में...
आईपीएल 2026 के पांच सबसे युवा खिलाड़ी
Trending Videos
2 of 11
वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : BCCI
वैभव सूर्यवंशी: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी सबसे युवा खिलाड़ी के तौर पर उतरेंगे। वैभव की उम्र अभी सिर्फ 14 साल है। पिछले सीजन वैभव ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से हर किसी को खासा प्रभावित किया था। गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में वैभव ने आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक लगाया था। उन्होंने 35 गेंदों में शतक लगाया था। वैभव ने 7 मुकाबलों में 206 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 252 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 11
आयुष म्हात्रे
- फोटो : x
आयुष म्हात्रे: 16 जुलाई 2007 को जन्मे चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज आयुष म्हात्रे आईपीएल 2026 में खेलने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी होंगे। फिलहाल आयुष की उम्र 18 साल 160 दिन है। आयुष के लिए पिछला सीजन शानदार रहा था। उन्होंने 7 मुकाबलों में 188 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 240 रन बनाए थे। आयुष से चेन्नई सुपर किंग्स को इस सीजन दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
4 of 11
साहिल पारिख
- फोटो : Twitter
साहिल पारिख: आईपीएल 2026 में हिस्सा लेने वाले साहिल पारिख तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी होंगे। साहिल की उम्र फिलहाल 18 साल 199 दिन है। साहिल को दिल्ली कैपिटल्स ने ऑक्शन में 30 लाख रुपये की बोली लगाते हुए अपनी टीम में शामिल किया है। आगामी सीजन में साहिल से दिल्ली को बढ़िया प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
विज्ञापन
5 of 11
सात्विक देसवाल
- फोटो : Twitter
सात्विक देसवाल: आईपीएल 2026 के लिए हुए ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सात्विक देसवाल को 30 लाख में खरीदा था। सात्विक इस सीजन खेलने वाले चौथे सबसे युवा खिलाड़ी होंगे। उनकी उम्र 18 साल 275 दिन है। सात्विक बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज हैं। सात्विक को अगर प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है, तो वह अपनी गेंदबाजी से छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।