सब्सक्राइब करें

T20 World Cup: टीम इंडिया की असली टेंशन क्या है? विश्व कप से पहले हिटमैन ने गिनाईं गत विजेता टीम की चुनौतियां

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 29 Jan 2026 12:42 PM IST
सार

टी20 विश्व कप 2026 में भारत को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है, लेकिन पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि टीम के लिए राह इतनी आसान नहीं होगी। रोहित के अनुसार सबसे बड़ी चुनौती होगी सही टीम संयोजन चुनना, खासकर स्पिन विभाग में। कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती दोनों को एक साथ खिलाना या किसी एक पर भरोसा करना, यही असली दुविधा है। रोहित ने ओस को भी अहम फैक्टर बताया, जो फरवरी-मार्च में भारत के ज्यादातर मैदानों पर शाम के मुकाबलों को प्रभावित करेगी।
 

विज्ञापन
Rohit Sharma Flags India’s Biggest Tactical Headache Ahead of T20 World Cup 2026
रोहित शर्मा ने बयान दिया है - फोटो : ANI
टी20 विश्व कप को शुरू होने में अब बस कुछ ही दिनों का वक्त रह गया है। सात फरवरी से यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। डिफेंडिंग चैंपियन और आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर-1 टीम इंडिया इस टूर्नामेंट को जीतने के लिए पसंदीदा मानी जा रही है। पिछले एक साल में इस टीम ने कई सीरीज और मैच जीते हैं और सूर्यकुमार यादव की अगुआई में यह टीम नए कीर्तिमान रच रही है। हालांकि, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि खिताब को बचाने का रास्ता आसान नहीं रहने वाला है। भारत ने 2024 में रोहित की कप्तानी में ही टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। 


टूर्नामेंट शुरू होने से पहले रोहित ने टीम इंडिया की सबसे बड़ी टेंशन का खुलासा किया है। उनके मुताबिक, टीम मैनेजमेंट के सामने सबसे बड़ी चुनौती कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती को प्लेइंग-11 में एक साथ शामिल करने को लेकर होगी। उनके मन में होगा कि क्या दोनों को साथ खिलाया जाए या फिर इन दोनों में से सिर्फ वरुण के साथ पूरे टूर्नामेंट में उतरा जाए। 
Trending Videos
Rohit Sharma Flags India’s Biggest Tactical Headache Ahead of T20 World Cup 2026
भारतीय टीम - फोटो : PTI
स्पिन भारत का मुख्य हथियार
पिछले कुछ वर्षों में टीम इंडिया अपने स्पिन अटैक पर कुछ ज्यादा ही निर्भर रही है। वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल नियमित तौर पर टीम का हिस्सा रहे हैं और विपक्षी टीमों को इन्होंने खूब परेशान किया है। रोहित ने हालांकि, टूर्नामेंट के समय का महत्व बताते हुए कहा कि अब जबकि ठंड से वसंत ऋतु की ओर बढ़ रहे हैं तो शाम वाले मैचों में खूब ओस पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rohit Sharma Flags India’s Biggest Tactical Headache Ahead of T20 World Cup 2026
अक्षर पटेल - फोटो : ANI
सूर्यकुमार-गंभीर की सबसे बड़ी चुनौती
रोहित ने हॉटस्टार पर बात करते हुए कहा, 'सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह होगी कि वह कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती को साथ कैसे खिलाएं। अगर आपको इन दोनों को साथ खिलाने वाला कॉम्बिनेशन चाहिए तो आप सिर्फ दो ही तेज गेंदबाज को खिला सकेंगे, जो कि एक बड़ी चुनौती है।' दरअसल, अक्षर टीम के उपकप्तान हैं और टीम को बैलेंस देते हैं, तो उन्हें बाहर करना मुश्किल है। हालांकि, इन परेशानियों के बावजूद विश्व विजेता कप्तान ने कहा कि अगर वह सूर्यकुमार की जगह होते तो दोनों स्पिनर्स को खिलाते।
Rohit Sharma Flags India’s Biggest Tactical Headache Ahead of T20 World Cup 2026
कुलदीप और वरुण - फोटो : PTI
टीम बैलेंस पर पड़ सकता है असर
रोहित की बात इसलिए जायज है क्योंकि तीन स्पिनरों को खिलाना टीम बैलेंस पर असर डालेगा। अगर अक्षर, कुलदीप और वरुण तीनों खेलते हैं तो भारत को सिर्फ जसप्रीत बुमराह के साथ उतरना पड़ेगा। हार्दिक दूसरे पेसर और शिवम दुबे तीसरे पेसर की भूमिका निभाएंगे। न तो अर्शदीप सिंह और न ही हर्षित राणा खेल पाएंगे, जो कि एक गैम्बल यानी रिस्क होगा। रोहित ने कहा कि सूर्यकुमार और गंभीर के लिए प्लेइंग-11 में बैलेंस लाना आसान नहीं होगा। किसी एक खिलाड़ी को नहीं खिलाना मतलब किसी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को ड्रॉप करना होगा।
विज्ञापन
Rohit Sharma Flags India’s Biggest Tactical Headache Ahead of T20 World Cup 2026
रोहित शर्मा - फोटो : ANI
ओस निभाएगी महत्वपूर्ण भूमिका?
रोहित ने कहा, 'भारत में प्लेइंग कंडीशन को देखें तो मौजूदा न्यूजीलैंड सीरीज में काफी ओस देखने को मिली। फरवरी-मार्च में भारत के ज्यादातर हिस्सों में ओस होगी क्योंकि ठंड खत्म होने पर होगी। यहां तक कि मुंबई में भी ओस महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, जबकि वहां ठंड नहीं होती। मेरे मुताबिक, 90 से 95 प्रतिशत मैदानों में ओस होगी। यह सबसे बड़ी चुनौती है। ज्यादातर मैच इससे प्रभावित रह सकते हैं।' 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed