सब्सक्राइब करें
IND Inning
99/1 (9 ov)
Ishan Kishan 25(17)*
Abhishek Sharma 42 (23)
Zimbabwe elected to bowl

T20 WC: निर्णायक मैच में किस्मत का इम्तिहान! चेन्नई में सैमसन का बल्ला चला तो खुल सकता है सेमीफाइनल का रास्ता

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 26 Feb 2026 12:51 PM IST
सार

टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में भारत के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबला बेहद अहम है। बल्लेबाजी की नाकामी के बीच संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है। 11 साल पहले जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 डेब्यू करने वाले संजू के पास एक बार फिर खुद को साबित करने और टीम इंडिया को सेमीफाइनल की दौड़ में बनाए रखने का सुनहरा अवसर है।

विज्ञापन
T20 World Cup 2026: Sanju Samson to get Another Big Chance to Shine? India vs Zimbabwe Decider match
संजू सैमसन - फोटो : ANI
चेन्नई का चेपॉक मैदान और संजू सैमसन...ये कॉम्बिनेशन कुछ ऐसा है जिसे देखने के लिए फैंस बेताब हैं। ऐसा होना तो आईपीएल 2026 में था, लेकिन संयोगवश उससे पहले ही ऐसा होने जा रहा है। टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारतीय टीम के सामने अब करो या मरो की स्थिति है। चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में गुरुवार शाम सात बजे भारत और जिम्बाब्वे के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए भारत को इस मैच में सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि बड़ी जीत की जरूरत है। ऐसे में संजू सैमसन से काफी उम्मीदें होंगी। ऐसा माना जा रहा है कि वह चेपॉक में खेल सकते हैं।
Trending Videos
T20 World Cup 2026: Sanju Samson to get Another Big Chance to Shine? India vs Zimbabwe Decider match
तिलक वर्मा-ईशान किशन-संजू सैमसन - फोटो : ANI-PTI
क्यों हो रही सैमसन की इतनी चर्चा?
आप सोच रहे होंगे कि सैमसन और चेन्नई की इतनी बात क्यों हो रही है? तो हम आपको बता दें कि संजू सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स से 11 सीजन आईपीएल खेलने के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ रुख किया है। उन्हें पिछले साल नवंबर में सीएसके ने राजस्थान से ट्रेड किया और अपने साथ जोड़ा। सैमसन अब पीली जर्सी में आईपीएल खेलते नजर आएंगे। इससे सीएसके के फैंस काफी खुश हुए। वह सैमसन को चेपॉक में खेलते देखने का इंतजार नहीं कर पा रहे, लेकिन उन फैंस के लिए इंतजार आईपीएल से पहले ही खत्म हो रहा है। सैमसन अगर गुरुवार को भारतीय जर्सी में खेलने उतरे तो उन्हें उतना ही समर्थन मिलेगा, जितने सीएसके से खेलते हुए मिलता।
विज्ञापन
विज्ञापन
T20 World Cup 2026: Sanju Samson to get Another Big Chance to Shine? India vs Zimbabwe Decider match
ईशान, सैमसन और अभिषेक - फोटो : ANI
प्लेइंग इलेवन में बदलाव संभव
सुपर-8 के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रन की हार ने टीम इंडिया की राह मुश्किल कर दी है। नेट रन रेट और अंक तालिका के समीकरण अब भारत के खिलाफ जाते दिख रहे हैं। ऐसे में जिम्बाब्वे के खिलाफ हर हाल में दमदार प्रदर्शन जरूरी हो गया है। खराब बल्लेबाजी भारतीय टीम के लिए इस टूर्नामेंट में सबसे बड़ी चिंता रही है। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, तीसरे नंबर पर तिलक वर्मा और मिडिल ऑर्डर में रिंकू सिंह उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी ये तीनों बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। ऐसे में टीम मैनेजमेंट प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकता है। इन तीनों में से किसी एक की जगह संजू सैमसन को मौका मिल सकता है। संजू ओपनिंग से लेकर मध्यक्रम तक किसी भी भूमिका में फिट बैठते हैं, जो उन्हें एक उपयोगी विकल्प बनाता है।
T20 World Cup 2026: Sanju Samson to get Another Big Chance to Shine? India vs Zimbabwe Decider match
सैमसन और गंभीर - फोटो : BCCI
11 साल बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ मौका!
संजू सैमसन के लिए यह मुकाबला सिर्फ एक और मैच नहीं, बल्कि करियर का अहम मोड़ साबित हो सकता है। दिलचस्प बात यह है कि 19 जुलाई 2015 को जिम्बाब्वे के खिलाफ ही उन्होंने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। अब 11 साल बाद फिर उसी टीम के खिलाफ उन्हें खुद को साबित करने का अवसर मिल सकता है। विश्व कप 2026 में अब तक संजू को सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला है। नामीबिया के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच में उन्होंने 8 गेंदों में 22 रन बनाकर अपनी आक्रामक क्षमता दिखाई थी। हालांकि, उन्हें लगातार मौके नहीं मिले। संजू ने अब तक 58 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की 50 पारियों में 3 शतक और 3 अर्धशतक की मदद से 1100 रन बनाए हैं। प्रतिभा पर कभी सवाल नहीं रहा, लेकिन निरंतरता और टीम में स्थायी जगह उनकी सबसे बड़ी चुनौती रही है।
विज्ञापन
T20 World Cup 2026: Sanju Samson to get Another Big Chance to Shine? India vs Zimbabwe Decider match
धोनी और सैमसन - फोटो : ANI
बन सकते हैं टीम इंडिया के हीरो
अगर जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्हें मौका मिलता है और वह बड़ी पारी खेलने में सफल रहते हैं, तो न सिर्फ उनकी टीम में जगह मजबूत होगी, बल्कि भारत के सेमीफाइनल की राह भी आसान हो सकती है। टी20 क्रिकेट में एक तेज और प्रभावी पारी मैच का रुख बदल सकती है। संजू सैमसन के पास वही आक्रामकता और क्लास है, जो बड़े मंच पर मैच जिताने की क्षमता रखती है। चेन्नई का मैदान उनके लिए भाग्य बदलने वाला साबित हो सकता है। भारतीय टीम को इस समय ऐसे खिलाड़ी की जरूरत है जो दबाव में टिककर खेले और तेजी से रन भी बनाए। संजू के पास दोनों गुण मौजूद हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि टीम मैनेजमेंट उन्हें मौका देता है या नहीं, और अगर मौका मिलता है तो क्या वह उसे यादगार बना पाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed