Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Virat Kohli Anushka Romantic Video Dubai Tour Spending quality time Chole Bhature Dish Desi Style
{"_id":"6971cce9bcb8598338008759","slug":"virat-kohli-anushka-romantic-video-dubai-tour-spending-quality-time-chole-bhature-dish-desi-style-2026-01-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विरुष्का का रोमांटिक वीडियो: कोहली का डांस देख खूब हंसीं अनुष्का, दुबई में छोले-भटूरे खाए तो आई दिल्ली की याद","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
विरुष्का का रोमांटिक वीडियो: कोहली का डांस देख खूब हंसीं अनुष्का, दुबई में छोले-भटूरे खाए तो आई दिल्ली की याद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:38 PM IST
सार
Virat Kohli Anushka Sharma Romantic Video: कैप्शन में कोहली ने लिखा, 'सूरज, रेत… और एक छोटा-सा सरप्राइज़! हमारे साथ चलिए दुबई के शांत रेगिस्तानों, खूबसूरत बीचों और रंग-बिरंगी गलियों की सैर पर। छोले भटूरे से लेकर स्काइलाइन के शानदार नजारों तक, दुबई का हर पल सरप्राइज से भरा होता है, सरप्राइज बड़े हों या छोटे, लेकिन हमेशा यादगार होते हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद इन दिनों विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को विराट कोहली ने एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें वह दुबई में पत्नी अनुष्का के साथ रोमांस करते दिख रहे हैं। हालांकि, दोनों रोमांस दुबई में कर रहे हैं। इस दौरान कोहली अनुष्का के सामने डांस भी करते हैं, जिसे देखकर अनुष्का फूट फूटकर हंसती हैं। वह कोहली के डांस को रेट भी करती हैं। साथ ही दोनों दुबई में छोले-भटूरे भी खाते दिखे। उसे खाकर कोहली को दिल्ली की याद आ गई।
Trending Videos
2 of 6
विराट और अनुष्का
- फोटो : Instagram
दरअसल, विराट ने दुबई टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए वीडियो डाला है। इस वीडियो में वह अनुष्का के साथ दुबई को एक्सप्लोर करते दिखे। इसके कैप्शन में कोहली ने लिखा, 'सूरज, रेत… और एक छोटा-सा सरप्राइज़!हमारे साथ चलिए दुबई के शांत रेगिस्तानों, खूबसूरत बीचों और रंग-बिरंगी गलियों की सैर पर। छोले भटूरे से लेकर स्काइलाइन के शानदार नजारों तक, दुबई का हर पल सरप्राइज से भरा होता है, सरप्राइज बड़े हों या छोटे, लेकिन हमेशा यादगार होते हैं। तो क्या तैयार हैं देखने के लिए कि ये शहर आपके लिए क्या लेकर आया है?'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
विराट और अनुष्का
- फोटो : Instagram
इस वीडियो में दोनों पहले रेगिस्तान में रोमांस करते दिखे। खुले आसमान के नीचे एक टूरिस्ट स्पॉट पर बात करते दिखे। इस दौरान अनुष्का विराट से पूछती हैं- आपका हॉलीडे है। क्या करना चाहते हैं? इस पर विराट चुटकी लेते हुए कहते हैं- हमारी शादी को 10 साल बीत चुके हैं। अब तक आपको पता होना चाहिए था। मुझे सरप्राइज दो। फिर अनुष्का विराट को रेगिस्तान के सैर पर ले जाती हैं। फिर अनुष्का विराट को जवाब देते हुए कहती हैं- 10 साल हो चुके हैं और मुझे पता है कि आपको क्या चाहिए। फिर दोनों रेगिस्तान में खुले आसमान के नीचे रोमांस करते दिखे। कोहली वहां का नजारा देख स्तब्ध रह जाते हैं।
4 of 6
विराट और अनुष्का
- फोटो : Instagram
फिर दोनों खाना बनाते हैं और डिश सर्व करते हैं। इस दौरान विराट अनुष्का को डेजर्ट और आइसक्रीम भी खिलाते हैं। आखिर में विराट अनुष्का के माथे को चूमते हैं। इसके बाद दोनों समंदर किनारे बीच वॉलीबॉल खेलते नजर आए। अनुष्का पॉइंट अर्जित करती हैं और कहती हैं- आज मैं बेहतर एथलीट हूं। इस पर विराट कहते हैं, 'और मैं बेहतर डांसर।'इसके बाद होटल रूम में विराट अनुष्का के सामने डांस करते हैं और उनका डांस देख अनुष्का फूट फूटकर हंसती हैं। फिर कोहली के डांस को 10 में से 10 नंबर देती हैं। फिर दोनों क्यूट कपल की तरह डांस करते हैं। इस दौरान विराट भांगड़ा भी करते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
विराट और अनुष्का
- फोटो : Instagram
इसके बाद दोनों दुबई के प्रसिद्ध मसालों के बाजार में जाते हैं। इसके बाद अनुष्का विराट के मसालों के पहचान का टेस्ट भी लेती हैं। वह विराट से आंखे बंद करने और मसाले को स्मेल कर उसे पहचानने कहती हैं। विराट आसानी से हल्दी और गुलाब के पत्तों की पहचान कर लेते हैं। इस पर अनुष्का कहती हैं- तुम आंखें खोलकर देख रहे हो न? चीट कर रहे हो न? विराट हंसते हैं और कहते हैं- नहीं। इसके बाद विराट छोले भटूरे का प्लेट लाती हैं और उसे सूंघ कर कोहली के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। फिर अनुष्का कहती हैं- तुम थोड़ा सा चीट (मील) कर सकते हो। दोनों फिर छोले भटूरे खाते हैं और इसके बाद कोहली कहते हैं- इसे खाकर दिल्ली की याद आ गई। कोहली जब भी दिल्ली आते हैं तो शर्मा जी के छोले भटूरे जरूर खाते हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।