{"_id":"5b9ec7a5867a557ec86ba17c","slug":"10th-class-girl-sexual-assaulted-by-senior-in-dehradun","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बोर्डिंग स्कूल में छात्रा की तबीयत हुई खराब, जांच के दौरान सामने आई सीनियर की गंदी करतूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्डिंग स्कूल में छात्रा की तबीयत हुई खराब, जांच के दौरान सामने आई सीनियर की गंदी करतूत
Mon, 17 Sep 2018 05:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो, अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 17 Sep 2018 05:47 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दून के एक बोर्डिंग स्कूल में दसवीं की छात्रा के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब छात्रा गर्भवती हो गई। दुराचार का आरोप स्कूल के कुछ सीनियर छात्रों पर लगाया जा रहा है। रविवार को प्रकरण जब एसएसपी के संज्ञान में आया तो उन्होंने जांच के निर्देश दिए।
2 of 5
rape
इसके बाद पुलिस एसडीएम विकासनगर और बाल कल्याण समिति के साथ स्कूल पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। स्कूल और हॉस्टल में प्राथमिक जांच के बाद घटना के सही होने के संकेत मिले हैं। पुलिस ने स्कूल और हॉस्टल प्रबंधन से भी पूछताछ की है।
3 of 5
rape
घटना दून के ग्रामीण इलाके में स्थित एक बोर्डिंग स्कूल (कक्षा एक से 12 तक) की है। स्कूल में दो सगी बहनें एक ही कक्षा में पढ़ती हैं। बताया जा रहा है कि उनके माता पिता के बीच झगड़ा रहता है तो वे उनसे मिलने भी नहीं आ पाते हैं। बीते दिनों छोटी बहन की तबीयत खराब हुई तो उसने बड़ी बहन को सारी बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फाइल फोटो
पता चला कि छात्रा एक माह के गर्भ से है। बताया जा रहा है कि पीड़ित छात्रा ने तीन-चार छात्रों के नाम भी बताए जिन्होंने उसके साथ दुराचार किया था। सूत्रों के मुताबिक स्कूल प्रबंधन को जब यह बात पता चली तो उन्होंने भी इसे दबाने का प्रयास किया और चुपचाप छात्रा का गर्भपात कराने की तैयारी होने लगी। इसी बीच यह मामला एसएसपी निवेदिता कुकरेती के संज्ञान में आ गया। रविवार शाम को उन्होंने तत्काल मामले में एसओ सहसपुर नरेश सिंह राठौर को जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन
5 of 5
child rape
इसके बाद एसओ ने बाल कल्याण समिति के सदस्यों और एसडीएम विकासनगर को भी इसकी सूचना दी। शाम करीब सात बजे टीम स्कूल पहुंची और मामले में जानकारी जुटाई। प्राथमिक जांच में घटना के सही होने के संकेत मिले हैं। सोमवार को छात्रा का मेडिकल कराया जा सकता है। इधर, शिकायत में जिन छात्रों के नाम बताए जा रहे हैं जांच में पता चला है कि वे सभी छात्र इंटरमीडिएट में पढ़ते हैं। हालांकि, देर रात तक पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।