आधार कार्ड बनाने और उसे अपडेट करने के लिए प्रशासन ने बैंकों में सुविधा उपलब्ध कराई है, लेकिन इसकी आड़ में ऐसा धंधा चल रहा है जो आपको चूना लगा रहा है।
{"_id":"5b056acf4f1c1bd6408b7283","slug":"aadhaar-card-loot-public-suffered","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड के नाम पर चल रहा ऐसा धंधा, जिसके बारे में जानकर नहीं होगा यकीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड के नाम पर चल रहा ऐसा धंधा, जिसके बारे में जानकर नहीं होगा यकीन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Thu, 24 May 2018 07:09 AM IST
विज्ञापन
आधार वेरिफिकेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार
फार्म के नाम पर अवैध वसूली का खेल शुरू हो गया है। आलम यह है कि आधार केंद्र के कर्मचारी लोगों को निर्धारित दुकान पर आधार कार्ड फार्म के लिए भेज रहे हैं, जहां लोगों से एक पन्ने के फार्म के पांच रुपये और एक पन्ने की फोटो कापी के तीन रुपये वसूले जा रहे हैं।
PNB
आधार केंद्र पर आए संदीप रावत, निशा शर्मा, नितेश कुमार व राजेंद्र कुमार ने बताया कि वे पीएनबी बैंक के अंदर बने आधार काउंटर पर अपने आधार को अपडेट कराने के लिए गए थे। आधार संचालक ने उन्हें बैंक के सामने दो मंजिल पर स्थित दुकान से फार्म और आधार कार्ड की फोटो कापी लाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
आधार कार्ड
दुकानदार ने उनसे एक पेज के फार्म के पांच रुपये और एक पेज की फोटो कापी के तीन रुपये वसूल लिए। विरोध करने पर दुकानदार ने उनके साथ अभद्रता की। उन्होंने यह बात जब बैंक के आधार केंद्र संचालक को बताई तो वह उल्टा उन पर भड़क गया और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। इसके कारण वे बिना आधार कार्ड बनाए ही चले गए।
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेंमो
उधर, एसडीएम राकेश तिवारी ने बताया कि आधार कार्ड फार्म की कीमत एक रुपया है। अगर इसके पांच रुपये लिए जा रहे हैं तो मामला गंभीर है। कहा कि इसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।